RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला प्रशासन का जनता से सीधा संवाद: उपायुक्त कीर्तिश्री ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)09 दिसंबर।उपायुक्त कीर्तिश्री ने आज मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुँचे आमजनों की समस्याएँ सुनीं। भूमि विवाद, आवास, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दों सहित अनेक मामलों को लोगों ने उपायुक्त के समक्ष विस्तार से रखा।
उपायुक्त ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र समाधान मिल सके।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किया जाता है। इस दौरान आमजन अपनी समस्याएँ सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से जनता दरबार का लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts

पटना:जीतन राम माँझी और संतोष माँझी बाबा साहब का जयंती मनाकर अपमानित न करें : हम गुट राजेश निराला

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित बैठक सम्पन्न, कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश।

rktvnews

बक्सर के राजपुर प्रखंड में जिलाधिकारी ने किया जनसंवाद।

rktvnews

वार्षिक नौसेना उड़ान सुरक्षा बैठक और उड़ान सुरक्षा संगोष्ठी – 2024 का आयोजन किया गया।

rktvnews

भोजपुर:महादलित युवकों को टूर्नामेंट का अवसर प्रदान करना सराहनीय:एसडीएम संजीव कुमार

rktvnews

भोपाल:परमार्थ और देशभक्ति का भाव हो हम सभी में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment