RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुरी सेवक रामदास राही सदा के लिए राही हो गए : कुमार अजय सिंह गीतकार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 दिसंबर।बड़हरा प्रखंड अंतर्गत सेमरीया गांव निवासी और भिखारी ठाकुर आश्रम के सचिव भोजपुरी सेवक रामदास राही का निधन होने से भोजपुरी जगत के सच्चा सेवक सदा के लिए राही हो गए।उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए भोजपुरी गीतकार एवं कहानीकार कुमार अजय सिंह ने कहा कि राही जी के चले जाने से भोजपुरी साहित्य एवं भोजपुरिया जन आन्दोलन का रफ्तार टुट कर कमजोर पड़ गया। उनकी भारपाई करना अब कठिन है। राही जी भोजपुरी के वैसे सच्चे सेवक थे जिन्होंने पैदल यात्रा करके गांव गांव में भ्रमण करके भोजपुरी भाषा के प्रति लोगो के भाव भावना को टटोल कर उसको मिडिया में लाकर जमीन पर उतारने का काम करते थे। अपने लेखनी से भोजपुरी के कुछ पुस्तक भी लिखे और भिखारी ठाकुर रचनावली में अपना पूरा विषय वस्तु को जोगाड़ कर के प्रकाशित कराने में अहम भूमिका रखे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालो में साहित्यकार डॉ जौहर शफियावादी शुभ नारायण सिंह शुभ ऐनुल बरौलवी कौशल मुहब्बतपुरी गायक राजकिशोर पांडेय राजेशदत तिवारी साहित्यकार अरविंद कौशल गायक गजेन्द्र ओझा सेमरीया निवासी अजीत कुमार सिंह हरिदास ठाकुर सुरेन्द्र सिंह योग्यानंद सिंह सहित दर्जनों लोग थे।

Related posts

छपरा:जिलाधिकारी ने की जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर : आकाशीय बिजली गिरने से एक भाई की मौत दूसरा भाई बाल बाल बचा।

rktvnews

देश के प्रमुख बंदरगाहों ने विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हुए वित्त वर्ष 2024-25 में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं।

rktvnews

भोजपुर:’खेलो बिहार-बिहार पुलिस के साथ’ अभियान अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 मई 25

rktvnews

गोपालगंज:जन- समुदाय की भागीदारी से फाइलेरिया उन्मूलन की राह होगी आसान, 27.43 लाख आबादी को खिलायी जायेगी बचाव की दवा:सिविल सर्जन

rktvnews

Leave a Comment