RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)06 दिसंबर।समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में आगामी सीजन हेतु धान अधिप्राप्ति की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से पैक्सों के चयन की प्रक्रिया और राईस मिलों के संबद्धन पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि अधिप्राप्ति कार्य समयबद्ध और सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे अधिक संख्या में किसान अपना धान सरकारी मूल्य पर बेचकर लाभान्वित हो सकें। उन्होंने धान अधिप्राप्ति को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया, ताकि किसानों तक योजनाओं और प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी समय पर पहुंच सके।
उपायुक्त ने गोदामों की स्थिति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताते हुए साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्व जांच सुनिश्चित करने को कहा, ताकि अधिप्राप्ति के दौरान किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयारी पूर्ण करने तथा पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में समिति के सभी सदस्यों सहित अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, भारतीय खाद्य निगम देवघर के मंडल प्रबंधक के प्रतिनिधि, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र तथा क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण परिषद दुमका उपस्थित थे।

Related posts

पीएम धन-धान्य कृषि योजना के तहत स्थानीय स्तर पर शुरू किये जायेंगे पशु स्वास्थ्य अभियान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 अक्टूबर 24

rktvnews

भोजपुर: पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोषों की हत्या पर गोल्डन बेबी फुटबॉल एकेडमी द्वारा कैंडल जला दी गई नम आंखों से श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:भूगोल विभाग तथा आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

दुमका:वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

Leave a Comment