RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:क्रिकेट बालक खेल प्रतियोगिता का दूसरा मैच मूंगेर बनाम सारण के बीच खेला गया जिसमें मूंगेर विजयी रहा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 दिसंबर।बिहार राज्य खेल प्रधिकरण , खेल विभाग एवं जिला प्रशासन भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय अंतर प्रमंडल क्रिकेट बालक अंण्डर 17 खेल प्रतियोगिता 2025-26 का गुरुवार को दूसरा मैच मूंगेर प्रमंडल बनाम सारण प्रमंडल के बीच खेला गया आज मैच का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी भोजपुर आलोक कुमार गौतम, ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मूंगेर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। मूंगेर की ओर से सलामी बल्लेबाज दिव्यांशु और अमोल ने शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति प्रदान किया। दिव्यांशु ने 36 गेंद पर 38 रन, अमोल ने 33 गेंद पर तीन छक्का पांच चौके की मदद से 45 रन बनाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तीन छक्का दो चौके की मदद से 34 रन बनाया।इस प्रकार मूंगेर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खो कर 187 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।सारण की ओर से गेंदबाजी करते हुए मो फ़राज़ अहमद ने चार ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किया, वहीं ज्योति राज ने एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सारण पुरी टीम 94 रन पर सिमट गई।सारण की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अर्पित पाण्डेय ने 21 रन , रेहान ने 16 रन, रितेश ने 10 रन बनाया बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में प्रवेश नहीं किया। मूंगेर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सौरभ ने सर्वाधिक पांच विकेट प्राप्त किया, पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज सौरभ को अम्पायरों द्वारा सम्मानित किया गया।इस प्रकार मूंगेर ने यह मैच 93 रनों से सारण को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। गुरुवार के मैच के फिल्ड अंपायर : सन्नी कुमार वर्मा , रवि कुमार,3rd अंपायर – वेद प्रकाश,4th अंपायर – सुभीत कुमार सिंह,मैच रेफरी – राजीव कमल मिश्रा,स्कोरर कुंदन राज सिंह थे।कल का मैच पटना प्रमंडल बनाम दरभंगा प्रमंडल के बीच सुबह 11 बजे से वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में खेल जाएगा। आयोजन के दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव विनित राय, भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार उपस्थित थे।इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम ने दी

Related posts

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और संचार मंत्रालय के पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) की समीक्षा के लिए हुई बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री से नि:शक्तजन आयुक्त ने भेंट की!राष्ट्रपति से प्राप्त राष्ट्रीय अवार्ड की दी जानकारी।

rktvnews

15 वर्षीय अंजलि बनीं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की पहली महिला स्वर्ण पदक विजेता।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हेतु सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

चतरा:झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 से सम्बंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

मथुरा और काशी के लिए चाहिए 400 सीट : हिमंता बिश्व सरमा

rktvnews

Leave a Comment