RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:महायज्ञ के समापन पर जीयर स्वामी ने दिया संदेश कामना त्याग और संयम को जीवन का मूल मंत्र बनाएं।

कोईलवर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 दिसंबर।कोइलवर प्रखंड के पचैना गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन गुरुवार को प्रख्यात संत लक्ष्मी प्रपन्नाचार्य जीयर स्वामी जी महाराज के प्रेरक प्रवचन के साथ हुआ। अंतिम दिन दिए गए उपदेश में उन्होंने जीवन की व्यथा और उसके समाधान पर गहरी बातों को सहज भाषा में रखते हुए कहा कि मनुष्य के सभी दुखों की जड़ अनियंत्रित कामना है।
स्वामी जी ने कहा कि जब इच्छाएँ पूरी नहीं होतीं तो मन अशांत हो जाता है। इसलिए जीवन में जो भी मिले उसे प्रभु की इच्छा मानकर स्वीकार करने से ही सच्ची शांति मिलती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपेक्षा कम और संतोष अधिक ही तनावमुक्त जीवन का वास्तविक मंत्र है।
संत ने आगे कहा कि पूजा, दान, व्रत या तीर्थ यात्रा से उतनी शांति नहीं मिलती, जितनी मन की स्थिरता और संयम से प्राप्त होती है। आज का मानव धन की अंधी दौड़ में उलझ कर अवसाद और अकेलेपन का शिकार होता जा रहा है, जबकि सादगी और संतोष से ही जीवन का सौंदर्य बढ़ता है।
महिलाओं के सम्मान पर बोलते हुए जीयर स्वामी जी ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहीं देवता वास करते हैं। उचित शब्द और मर्यादित व्यवहार से ही समाज की गरिमा सुरक्षित रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं का अपने अभिभावकों के साथ रहना परिवार, समाज और संस्कृति को मजबूती देता है।

Related posts

भारतीय संविधान में सभी नागरिकों को समान मानने, उन्हें समान अवसर प्रदान करने तथा वंचित और पिछड़े वर्गों के लोगों को प्रगति की मुख्य धारा से जोड़ने की भावना प्रधान है : लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: राजधानी में 2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 9 दिसंबर को राजस्थान की यात्रा पर।

rktvnews

पितृपक्ष मेला में तीर्थ यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से समीक्षात्माक बैठक सभी सुपर जोनल पदाधिकारी के साथ कि गयी।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ।

rktvnews

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान ने इलेक्ट्रिक टिलर का अनावरण किया।

rktvnews

Leave a Comment