RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

समस्तीपुर:”हस्तियों के बीच राजेन्द्र बाबू” का लोकार्पण।

RKTV NEWS/समस्तीपुर (बिहार)04 दिसंबर।देशरत्न डाॅ राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती, शहीदे आजम खुदीराम बोस जयंती, अधिवक्ता दिवस और विश्व दिव्यांगता दिवस के मौके पर समस्तीपुर जिला राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती समारोह समिति के तत्वावधान में एक समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता टेक्नोमिशन स्कूल के डायरेक्टर ए के लाल ने किया, जबकि उद्घाटन अवकाशप्राप्त जिला जज निर्मलेन्दु कुमार कंठ ने राजेन्द्र बाबू के तैलचित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि समस्तीपुर रेल मंडल प्रबंधक ज्योति प्रकाश थे। विशिष्ट अतिथि मेयर अनिता राम और उपमेयर रामबालक पासवान थे। मुख्य वक्ता विनयकृष्ण व डाॅ पी के राय ने राजेन्द्र बाबू के व्यक्तित्व- कृतित्व पर सारगर्भित व्याख्यान दिए। मौके पर प्रसिद्ध साहित्यकार शिक्षाविद डाॅ परमानन्द लाभ की नव प्रकाशित पुस्तक ” हस्तियों के बीच राजेन्द्र बाबू ” का लोकार्पण हुआ। विभिन्न दर्जनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी कतिपय कलाओं की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आयोजित भाषण, लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता में सफल प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को जज ई सच्चिदानंद सिन्हा पर तथा शिक्षाविद डाॅ परमानन्द लाभ ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किए। जिला सवर्ण मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, डाॅ आर एस दिवाकर, रामसजीवन पाण्डेय सहित सैंकड़ो वकील, शिक्षक-शिक्षिका, पत्रकार, अभिभावक, छात्र-छात्राएं आदि से सभागार भरा हुआ था। मंच संचालन राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक सौरभ कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता समदर्शी राजगृहार ने किया।

Related posts

जनसंपर्क अलंकरण समारोह- आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को मिला ’जनसंपर्क श्री’ पुरस्कार, बेहतर प्रशासन के साथ पीआर में मास्टर स्ट्रोक, पद्मश्री अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन सहित 24 विभूतियां हुई सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके राजेश्वर प्रसाद के निधन पर ऑनलाइन शोक सभा आयोजित।

rktvnews

भारतीय नौसेना का जहाज किल्टन ब्रुनेई से रवाना हुआ।

rktvnews

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की निष्पादक समिति की बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

rktvnews

भोजपुर:अमेरिका कृषि समझौता रद्द करने और चार श्रम कोड कानून की वापसी को लेकर माले का सड़क जाम।

rktvnews

Leave a Comment