RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, आरा में ‘अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 दिसंबर। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, आरा में ‘अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2025’ कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में किया गया। जिला पदाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों के अधिकारों, समान अवसरों और सुगमता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने दिव्यांगजन पेंशन, उपकरण वितरण और सुगम्य भारत अभियान सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभुकों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रमेश पाल, जिला समावेशी शिक्षा समन्वयक नंद किशोर एवं अन्य विशेष शिक्षक उपस्थित रहे।

Related posts

नवादा डीएम और डीडीसी ने संयुक्त रूप से फिजियोथेरापी केन्द्र का शुभारम्भ किया।

rktvnews

दरभंगा:गणतंत्र दिवस के अवसर पर (मुख्य समारोह) में आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

रायपुर : एम्बुलेंस बनी जन्मस्थली : 108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, मां-बेटी दोनों स्वस्थ।

rktvnews

भोजपुर:मतदान केंद्रों पर राजनैतिक दल से किसी प्रकार की न ली जाए सहायता: डीएम,भोजपुर

rktvnews

महावीर जयंती पर प्रधानमंत्री ने भगवान महावीर को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

जातिगत जनगणना हिंदुस्तान का एक्सरे, इसके आंकड़ों से ही सबके विकास की बना सकते है उचित रणनीति- सांसद राहुल गांधी

rktvnews

Leave a Comment