RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 13 दिसंबर से श्री त्रिदंडी देव डिग्री महाविद्यालय शाहपुर में :प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी

प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 दिसंबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा का अंतर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय शाहपुर में होने जा रहा है ।यह दो दिवसीय आयोजन 13 एवं 14 दिसंबर को कॉलेज प्रांगण में आयोजित है जिसका गुरूतर दायित्व वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय को दिया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी हने बताया कि यह आयोजन कॉलेज के इतिहास में गौरव का एहसास कराती है तो दूसरी तरफ सफल आयोजन की जिम्मेदारी का निर्वहन चुनौती से कम नहीं है।मेरा मानना है कि माननीय कुलपति प्रो शैलेंद्र चतुर्वेदी ने सोचकर, देखकर जिम्मेदारी दी है उसके लिए महाविद्यालय पूरी तरह से तत्पर और सफल बनाने का होने प्रयास कर रहा है और आयोजन को पूर्णता प्रदान करेगा। इसके लिए प्रो फलाहारी ने कुलपति और कुल सचिव को महाविद्यालय परिवार की ओर हृदय से आभार व्यक्त किया।
वहीं आयोजन सचिव डॉ अम्बरीष गौतम ने बताया की
आयोजन की जिम्मेदारी मिलते ही तैयारी का काम जोर-शोर से चल रहा है। इसकी पूर्ण जानकारी विश्वविद्यालय के सभी संबद्ध और अंगीभूत सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य,अधिक्रीडा परिषद को दी जा रही है। पत्र के माध्यम आवश्यक निर्देश एवं सभी वंचित कागजात को लेकर 11 दिसंबर को संध्या 4:00 बजे तक महाविद्यालय आयोजन समिति को प्रेषित करना है। इन्होने बताया की प्रति मैच और प्रति टीम ₹1000 का शुल्क देय है। प्रधानाचार्य /विभागाध्यक्ष से दो प्रति में अभिप्रमाणित पात्रता प्रमाण पत्र ,पासपोर्ट साइज का फोटो ,मैट्रिक इंटरमीडिएट अंक पत्र ,वर्तमान नामांकन रसीद ,पंजीयन आधार कार्ड ,परिचय पत्र लाना है।

Related posts

दरभंगा:आम सभा, रैली/जुलूस, लाउडस्पीकर, वाहन के प्रयोग की अनुमति तथा गैर-वाणिज्यिक, सुदूर, हवाई अड्डों/हेलीपैड आदि की उपयोग की स्वीकृति/अनुमोदन हेतु एकल खिड़की व्यवस्था को किया गया स्थापित।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में रेड रिबन मैराथन का आयोजन।

rktvnews

जशपुरनगर : कुमेकेला मॉ दुर्गा महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही है सेनेटरी पैड निर्माण

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले कुल महिला मतदाताओं की संख्या वोट डालने वाले कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या से अधिक।

rktvnews

बागपत:जनपद सीमा क्षेत्र एवं संवेदनशील सुभानपुर मार्गों पर ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए हाईड बैरियर लगाई गई।

rktvnews

भोजपुर:प्राप्त ज्ञान की सार्थकता अनुसंधान में है :प्रो नरेन्द्र प्रताप पालित

rktvnews

Leave a Comment