
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 जुलाई।26 जुलाई को महंत महादेवा महिला कॉलेज आरा में रेड रिबन मैराथन का आयोजन कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किया गया। इसमें एनएसएस इकाई की छात्राओं ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सुप्रिया झा और डॉ राखी सिंहा ने किया। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि एड्स के प्रति जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें क्योंकि जागरूकता ही इसके नियंत्रण का मूल मंत्र है। प्रतियोगिता में नेहा कुमारी, गीता चौरसिया, सोनम कुमारी, श्रुति कुमारी, सीमा कुमारी ,मनीषा कुमारी समीक्षा कुमारी, करीना कुमारी और खुशी कुमारी ने भाग लिया। प्रथम स्थान मनीषा कुमारी,द्वितीय स्थान समीक्षा कुमारी और तृतीय स्थान करीना कुमारी ने प्राप्त किया।
