RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा भोजपुर का व्यापारी सम्मेलन संपन्न! आर के सिंह और रामकृपाल यादव ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियो को गिनाया और भ्रष्ट बिहार सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11 जून। आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने और संचालन शंभू प्रसाद ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह स्थानीय सांसद आरके सिंह ने कहा कि 2014 से लेकर अभी तक इन 9 सालों में नरेंद्र मोदी की सरकार ने जितना काम किया है उनकी उपलब्धियों को प्रत्येक लोगों को बताना चाहिए। उन्होंने देश मे सभी जगह हुए विकास की बात करते हुए कहा कि देश की सीमा पर बसे हुए सभी गांवों का विकास भी इस सरकार में हो रहा है, जो अभी तक विकास से बहुत दूर थे। सीमा के गांवों में विकास कोई काम नहीं होता था। वहां न सड़के हुआ करती थी और ना ही बिजली। आज नरेंद्र मोदी की सरकार ने उन सभी गांवो में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई है। आर्थिक शक्ति में हमारा देश बहुत मजबूत हुआ है। आज बहुत तेजी से आर्थिक व्यवस्था बढ़ रही है और हम आज विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था वाले देश हो गए हैं। जो 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाली होगी। सभी विकसित देशों में मुद्रा स्फीति कम है उनका विकास दर हमारे विकास दर से कम है। आज भारत विश्व का सबसे बड़ा बढ़ता हुआ देश है। 2014 का बजट जहां 14 लाख करोड़ रुपए था वो आज 63 लाख करोड़ रुपए का बजट हो गया है। गरीबों के लिए 3:30 करोड़ पक्का मकान, सभी गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड ,गैस सिलेंडर हर घर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है।उन्होंने बिहार की दुर्दशा की चर्चा करते हुए कहां की देश के विकास में सबसे अंतिम पायदान पर बिहार था जिसे नरेंद्र मोदी की सरकार ने ऊपर उठाने का काम किया सभी जगह केंद्रीय मदद से बिहार का विकास का रास्ता प्रशस्त हुआ लेकिन यहां की भ्रष्ट सरकार ने सभी योजनाओं को पीछे धकेल दिया है। यहां के मुख्यमंत्री को बिहार के विकास की कोई चिंता नहीं है। वह केवल कुर्सी के लिए चिंता कर रहे है। चारों तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है । यहां की सरकार को बिहार में कोई भी उद्योग लगाने की चिंता नहीं है उसने एक भी उद्योग नहीं लगाया। 2024 में कोई शक नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बनेंगे। 2025 में हमें अपनी नियति को बदलना होगा यहां की जनता को सजग होना पड़ेगा और बिहार में सरकार भाजपा की ही बनेगी। बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना हो या नल जल योजना हो या कोई भी योजना उठाकर देख लीजिए सभी योजनाओं में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। यहां की सरकार भ्रष्टाचारी है और इसे उखाड़ फेंकने के लिए हमें संकल्प लेना होगा। हमें यह भी संकल्प लेना होगा की देश महाशक्ति और विश्व गुरु बने।
वही विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं कि आज मैं भाजपा में हूं मुझे 6 महीना में भाजपा ने सांसद से केंद्रीय मंत्री बनाया। हिंदुस्तान की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है। देश जब परेशान था सभी जगह भ्रष्टाचार था सभी जगह लूट पाट मचा हुआ था तब देश की जनता ने 2014 में लंगड़ी कांग्रेसी सरकार, भ्रष्टाचारी सरकार को हटाकर एक गरीब के बेटे को प्रधानमंत्री बनाया। पिछले 9 सालों में सभी योजना गरीबों के लिए लाया गया उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मिटा देंगे और और आज हम चैलेंज करेंगे कि नीचे से ऊपर तक कोई भी मंत्री को कोई भ्रष्ट घोषित कर दें। देश की सारी योजनाएं समय सीमा से पहले पूरी कर ली गई है। आज बिजली घर घर पहुंच गई है।कार्यक्रम को बड़ाहरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने भी संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए लोगों से अपील की।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन जी ने किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी भोजपुर, जिला के सभी व्यापारी सभी मोर्चा मंडल के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

इंदौर के सियागंज क्षेत्र में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता को मजबूत करने के लिए मिशन कर्मयोगी टीम ने तेलंगाना के राज्यपाल और राज्य सरकार के मुख्य सचिव से मुलाकात की।

rktvnews

भोपाल:भारतीय नौसेना ने नौसैनिक नौकायन केंद्र का किया शुभारंभ।

rktvnews

जयपुर:आरडीएसएस योजना के कामों में प्रगति बढ़ाएं -डिस्कॉम चेयरमैन

rktvnews

भोजपुर:मां की दीन दुखियों की सेवा मेरे लिए प्रेरणादाई, पुण्यतिथि पर बोले डा के एन सिन्हा

rktvnews

सवर्ण समाज को शोषित के रूप में चिन्हित करने का प्रयास अस्वीकार्य: डॉ अनूप श्रीवास्तव

rktvnews

Leave a Comment