RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोपाल:बीएसपी के पूर्व जिला अध्यक्ष ने इस्तीफा देकर जदयू का दामन थामा।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)28 नवंबर। गुरुवार को भोपाल स्थित जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल की उपस्थिति में विदिशा जिले के बीएसपी के पूर्व जिला अध्यक्ष जबीउल्ला खान, सलमान, राजेश सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर जबीउल्ला खान ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक बीएसपी में कार्य करते हुए विदिशा जिले में संगठन को मजबूती प्रदान की। परंतु समय के साथ पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सम्मान की अपेक्षा पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आज के समय में माननीय नीतीश कुमार ही देश में सच्चे अर्थों में सामाजिक समानता और न्याय के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी विचारधारा व जदयू की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने जदयू की सदस्यता ग्रहण की है।
प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने उन्हें सदस्यता प्रदान करते हुए कहा कि जबीउल्ला खान की संगठन क्षमता का उपयोग जदयू मध्य प्रदेश को मजबूत करने में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जदयू ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को सम्मान, जिम्मेदारी और सुरक्षित राजनीतिक भविष्य प्रदान करती है।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता में स्वभाव सिंह सिसोदिया, अयाज अली, गुड्डू भाई, राहुल सिंह, आलोक कुमार, रामेश्वर सिंघार, सलमान, राजेश तथा अन्य कार्यकर्ता थे।

Related posts

भीषण गर्मी में आरा रोटी बैंक बना सहारा! निःशुल्क आमपन्ना का कर रहा वितरण।

rktvnews

सेवा के लिए समाजसेवी मो मजहर हसनैन को मिला सम्मान।

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

नई दिल्ली:देश में एक समान पाठय़क्रम के लिए दिसा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।

rktvnews

भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद ने किया आरा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण।

rktvnews

एमडीआई गुड़गांव ने 2025-26 बैच के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment