RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र,वरिष्ठ नागरिकों के हितार्थ ध्यान कराया आकृष्ट।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 नवंबर।सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सभी 38 जिलों में वरिष्ठ नागरिक फोरम का गठन करने फोरम के माध्यम से प्रांत के सभी थानों में वरिष्ठ नागरिकों के सूची तैयार करने तथा उनकी सुरक्षा के गारंटी देने एक विशेष नंबर की गाड़ी वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवंटित करने जो कभी भी आवश्यकता पड़ने पर किसी भी स्थिति में वरिष्ठ नागरिकों की सहायता प्रदान करेगा। श्री सिंह ने बताया की राज्यों की तरह बिहार राज्य के भी वरिष्ठ नागरिकों को वर्ष में प्रत्येक वरिष्ठ नागरिकों को ₹10000 देने तथा प्रत्येक वर्ष वरिष्ठ नागरिकों को संबंधित नगर में इकट्ठा कर सम्मानित करने की भी मांग दोहराई है श्री सिंह ने प्रत्येक जिलों में ओल्ड एज होम के निर्माण वर्ष 2026 के अंत तक पूरा कर लेने की भी मांग की है ज्ञातव्य हो कि पूरे देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या लगभग 11 करोड़ है वहीं बिहार में नागरिकों की संख्या 55 लाख है आए दिनों वरिष्ठ नागरिकों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है इसका निदान वरिष्ठ नागरिक फोरम से ही हो सकता है जिसमें निबंदित संगठन सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधियों को प्रत्येक जिलों में शामिल कर समस्याओं से निजात दिलाया जा सकता है।

Related posts

सरकार ने भारत को ई-वाहनों के विनिर्माण गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए ई-वाहन नीति को स्‍वीकृति दी।

rktvnews

भोजपुर:अधिकारी और सुरक्षा जवानों के 500 पदों पर नियुक्ति हेतु रोजगार शिविर 9 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक होगी आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 अगस्त 25

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

होली पर विशेष- होली की लोक परम्पराएं और पारंपरिक कहानियाँ।

rktvnews

सारण:वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा बुनियादी प्रशिक्षण केन्द्र, सारण का किया गया भौतिक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment