RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बॉक्सर पवन बर्त्वाल ने की शिष्टाचार भेंट।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)27 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बॉक्सर पवन बर्त्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। पवन बर्त्वाल ने हाल ही में वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2025 में रजत पदक जीता है। मुख्यमंत्री ने पवन बर्त्वाल को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पवन बर्त्वाल ने अपने निरंतर परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनके विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं।
पवन बर्त्वाल ने हाल ही में वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह प्रतियोगिता 15 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित हुई थी। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर देश और उत्तराखण्ड का नाम गौरवान्वित किया। वर्तमान में पवन भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स में कार्यरत हैं और सेना में रहते हुए भी खेल के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धता ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मंच पर महत्वपूर्ण सफलता दिलाई है।
इस अवसर पर पवन बर्त्वाल के प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, सुरेश चंद शर्मा और हरि कृष्ण बेलवाल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की सफलता में उनके कोच और सहयोगी टीम का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

Related posts

पूर्वी चंपारण:एफआरएस से टीएचआर वितरण नहीं करने वाली सेविकाएं होगी चयन मुक्त : जिलाधिकारी

rktvnews

इंदौर में 2600 कॉलोनियों की गाइडलाइन दरों में वृद्धि का प्रस्ताव, 158 नई लोकेशन भी जोड़ी जाएंगी।

rktvnews

रायपुर : सांवरा जनजाति को आधुनिक चिकित्सा से जोड़ने की अनुकरणीय पहल।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:अपने अधिकारों का आओ सम्मान करें, चलो मतदान करें- मैथिली ठाकुर

rktvnews

मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्‍पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टी-20 क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय महिला दृष्टिबाधित खिलाड़ियों से बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment