RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सवेदनशीलता के साथ शिकायतों और समस्याओं का निराकरण:उपायुक्त

शिकायतों के निष्पादन, योजनाओं से नए लाभुकों को लाभांवित करना और परिसंपत्तियों का वितरण करना हो प्राथमिकता:उपायुक्त
जिला, प्रखंड के साथ गांव स्तर पर सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करे:उपायुक्त
सेवा का अधिकार अधिनियम के अनुरूप आमजनों को समय से मिले सेवाएं: उपायुक्त
नए लाभुकों का चयन और शिकायतों का निष्पादन हो पहली प्राथमिकता:- उपायुक्त
नोडल अधिकारी आयोजित शिविर का करेंगे निरीक्षण: उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)23 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह के चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने तीन दिनों में सेवा का अधिकार सप्ताह के माध्यम से किए गए शिकायतों के निष्पादन, ऑनलाइन दर्ज किए गए सभी आवेदनों की संख्या एवं परिसंपत्तियों के वितरण आदि कार्यों के वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले शिविर में झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 में सूचीबद्ध राज्य सरकार के विभिन्न सेवाओं का अधिकाधिक लाभ शिविर में ही आमजनों को समयबद्ध रूप में उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह के माध्यम से आए हुए सभी आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री संबंधित कार्यो को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि समस्याओं का समाधान व निष्पादन की गति बेहतर बनी रहे। आगे उन्होंने सभी दस प्रखंड के पंचायतों में रोजाना शिविर लगाये जाने की बात से सभी को अवगत कराया, ताकि देवघर जिले के दस प्रखंडो के सभी पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह के माध्यम से शिकायतों के निष्पादन, योजनाओं से नए लाभुकों को लाभांवित करना और परिसंपत्तियों का वितरण किया जा सके। आगे उपायुक्त ने सभी प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के अलावा शिकायतों का निष्पादन के साथ योग्य लाभुकों को जोड़ते हुए सरकारी योजनाओं के लाभ से आच्छादित भी किया जा सके।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कार्यक्रम के दौरान रोजना आने वाले शिकायतों के निष्पादन और उसके डाटा एंट्री को लेकर सभी प्रखंडो के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान चिन्हित स्थलों पर दो-दो कम्प्यूटर ऑपरेटर और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ले, ताकि आने वाले आवेदनों को संबंधित शिकायतकर्ता के सामने ऑनलाइन अपलोड किया जा सके। इसके अलावे उपायुक्त ने जिला स्तर से प्रतिनियुक्त विशेष नोडल अधिकारी को एक्टिव होकर कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि राज्य सरकार द्वारा जिले के सभी पात्र व्यक्तियों की समस्याओं का निराकरण करते हुए अहर्ता रखने वाले लाभुकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराया जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, एडीएसएस, सभी प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सीएससी मैनेजर एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त अभ्यर्थियो को दिया नियुक्तिपत्र।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भोजपुर की अंजू कुमारी शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त ने किया “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ।

rktvnews

आपातकाल : घोषित और अघोषित के बीच।

rktvnews

पटना:मेकअप आर्टिस्ट कंटेस्ट शो (सीज़न 3) का फिनाले संपन्न।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जागरूकता रथ के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया जा रहा है प्रचार-प्रसार।

rktvnews

Leave a Comment