RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत गांवा प्रखंड के पिहरा पूर्वी पंचायत में आयोजित शिविर का उपायुक्त ने किया शुभारंभ।

शिविर से अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठायें :उपायुक्त रामनिवास यादव

सुयोग्य लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार की योजनाओं से करना है लाभान्वित… इस दिशा में कार्य करने हेतु जिला प्रशासन है कृतसंकल्पित।

सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )22 नवंबर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” के तहत *#सेवाकाअधिकारसप्ताह* ग्रामीणों के विकास का सूत्रधार बन गया है। यहां ग्रामीण को सीधे लाभ मिलने के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल जा रहा है। सरकार व जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के वंचित लाभुकों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाया जा सके। *इसी क्रम में आज आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत “सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम के तहत आज गांवा प्रखंड के पिहरा पूर्वी पंचायत में आयोजित शिविर का शुभारंभ उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के प्राप्त निदेशानुसार “आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत “सेवा का अधिकार सप्ताह” के रूप में  21 से 28 नवम्बर 2025 तक मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत गिरिडीह जिला अंतर्गत 21 से 28 नवम्बर 2025 तक पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन कर “झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011” में सूचीबद्ध राज्य सरकार के विभिन्न सेवाओं का अधिकाधिक लाभ शिविर में ही आमजनों को समयबद्ध रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। जिले के सभी प्रखंडों में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं सरकारी सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित जन शिकायतों का निवारण, लंबित मामलों का निष्पादन तथा आवश्यक सेवाओं का त्वरित लाभ लोगों तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी जरूरतमंद व्यक्ति शिविर में उपस्थित हो कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं। साथ ही लोगों से आग्रह किया गया कि उन्हें जो भी समस्याएँ हो रही हैं, उन्हें जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि संबंधित मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान किया जा सके। जिला प्रशासन आम नागरिकों की सुविधा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और “सेवा का अधिकार सप्ताह” इसी दिशा में एक सार्थक पहल है।

कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

शिविर में साईकिल वितरण, भूमि से संबंधित मामलों का निपटारा, जाती प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, ई-श्रम कार्ड, जॉब कार्ड का वितरण, जेएसएलपीएस की दीदियों को ऋण से लिंकेज, सर्वजन पेंशन योजना के अलावा विभिन्न परिसम्पतियों का वितरण सुयोग्य लाभुकों के बीच किया गया। आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा से जुड़े हुए पेंशन, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, पंचायती राज, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि सहकारिता, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, समाज कल्याण, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य, जेएसएलपीएस विभागों द्वारा अपना-अपना स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी व लाभ से लाभान्वित किया गया। साथ ही आमजनों के समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया।
सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में आम जनों से झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 में सूचीबद्ध सेवाओं एवं तत्सम्बंधी समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त किया जा रहा है एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रम के अन्तर्गत निम्नलिखित मुख्य सेवा प्रक्षेत्र (सर्विस फोकस एरिया) के अन्तर्गत आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर (जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल खारिज मामलों का निष्पादन, भूमि की मापी (मेजरमेंट ऑफ लैंड), भूमि धारण प्रमाण पत्र, विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित आवेदन प्राप्त किये जायेंगे, ताकि ससमय आवेदनों का निराकरण किया जा सके।

Related posts

एग्पा, भोपाल में मूल्यांकन एवं प्रभाव आंकलन केन्द्र का शुभारंभ।

rktvnews

आईटीबी बर्लिन में राजस्थान पर्यटन का हुआ सशक्त आगाज़।

rktvnews

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘विश्व मंच पर भारतीय वृत्तचित्र’ पर मास्टर क्लास सत्र आयोजित किया गया।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में मनाया गया गुजरात और महाराष्ट्र राज्य का स्थापना दिवस।

rktvnews

झारखंड:चतरा विधान सभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक अमरुतेश कालिदास का हुआ चतरा आगमन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने एमएसएमई एवं स्टार्ट-अप सत्र को किया संबोधित।

rktvnews

Leave a Comment