RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिले में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने लेम पंचायत में किए शिविर का निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)21 नवंबर।झारखंड रजत पर्व के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा सुशासन और जन-सेवा को केंद्र में रखकर संचालित “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का आज से पूरे जिले में विधिवत शुभारंभ हो गया। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी रोस्टर के अनुसार यह महत्वाकांक्षी जन-कल्याणकारी अभियान 21 से 28 नवंबर 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में सेवा का अधिकार सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं, प्रमाण-पत्रों, पेंशन योजनाओं एवं कल्याणकारी लाभों को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ रूप से पहुँचाना है।
अभियान के प्रथम दिन, उपायुक्त कीर्तिश्री स्वयं चतरा सदर प्रखंड के लेम पंचायत पहुँचीं, जहाँ उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ लगाए गए शिविरों का विस्तृत निरीक्षण किया। उपायुक्त के आगमन पर शिविर परिसर में मौजूद लाभुकों और ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का क्रमवार निरीक्षण कर सेवाओं की उपलब्धता, प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा उपस्थित कर्मियों की तत्परता का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा–निर्देश भी दिए, ताकि कोई भी लाभुक बिना आवश्यक सेवा प्राप्त किए वापस न लौटे।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं लाभुकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएँ एवं आवश्यकताएँ सुनीं। जन्म प्रमाण पत्र, आय व निवासी प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी सेवाएँ, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के आवेदन, राशन कार्ड निर्गति आदि मामलों में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों पर उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया। प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर लोगों ने संतोष व्यक्त किया, वहीं कई लाभुकों ने त्वरित सेवा मिलने पर खुशी भी जताई। इसके अतिरिक्त, शिविर में उपायुक्त ने लाभुकों के बीच जन्म प्रमाण पत्र, धोती–साड़ी वितरण तथा अन्य परिसंपत्तियों का वितरण भी किया। विशेष रूप से वृद्धजन, महिलाओं, असहाय एवं पात्र लाभुकों को परिसंपत्तियाँ प्रदान किए जाने से शिविर में सकारात्मक वातावरण बना रहा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का अंतिम लाभ तभी सार्थक होता है जब वह सीधे जनता तक सहजता से पहुँचे, और यह अभियान उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सेवा का अधिकार सप्ताह पूर्णतः परिणामपरक होना चाहिए और किसी भी लाभुक को इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़े। उन्होंने सभी टीमों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध सेवा, सही मार्गदर्शन और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
अभियान के पहले ही दिन शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति इस बात का संकेत है कि सरकारी सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाने की इस पहल को जनता ने पूरे मन से स्वीकार किया है। जिले भर में आयोजित शिविरों में आज अनेक विभागों द्वारा बड़ी संख्या में प्रमाण-पत्र जारी किए गए, आवेदन लिए गए और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।
आपयुक्त ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि वे रोस्टर के अनुसार अपने-अपने पंचायतों में निर्धारित तिथि पर अवश्य पहुँचें और उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएँ। आने वाले दिनों में भी मेरे एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रखंडों के शिविरों का निरीक्षण किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम का क्रियान्वयन सुचारु, प्रभावी और जनोन्मुखी बना रहे।
उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो, अंचल अधिकारी अनिल कुमार, गणमान्य जनप्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

महावीर चक्र से सम्मानित कैप्टन चंद्र नारायण सिंह के परिवार ने गढ़वाल राइफल्स को वीरता पदक प्रदान किए।

rktvnews

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन बडौली का किया निरीक्षण,विद्यालय में 202 विद्यार्थियों के सापेक्ष 73 विद्यार्थी पाए गए उपस्थित जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त!अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का रोका वेतन।

rktvnews

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया कार्यभार ग्रहण!प्रदेश में निर्बाध और किफ़ायती विद्युत आपूर्ति होगी प्राथमिकता-ऊर्जा मंत्री

rktvnews

भोजपुर:साईकिल पोलो जैसा खेल आरा की धरती पर आयोजित होना गर्व की बात : मंत्री संजय सिंह टाइगर

rktvnews

सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं सामाजिक समारोह – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित!14 वर्ष से कम उम्र के बालकों से श्रम कराना गैरकानूनी:श्रम अधीक्षक जयंत कुमार

rktvnews

Leave a Comment