RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

क्यामुद्दीन अंसारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी,राष्ट्रीय स्वछता अभियान के तहत आरा शहर के सड़कों पर पसरी है गंदगी!प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को विफल कर रहे भाजपाई महापौर: क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 2 अक्टूबर।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने अपने प्रेस ध्यान मे कहा है कि आज सुबह 8 बजे भलुहीपुर मुंसी जी के कुआं कलवार टोली मोड़ के पास मुहल्ला वासियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिन पर संकल्प सभा का आयोजन किया।इस सभा के शुरु मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा संकल्प लिया गया है कि बापू के मुल्क को नफरत का अड्डा नहीं बनने दिया जायेगा।
बापू के जन्म दिन पर आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि हम बापू को नमन करते है तथा राष्ट्रपिता के जन्म दिन के अवसर पर चलने वाले राष्ट्रीय स्वछता अभियान के दूसरे दिन ही शहर की सड़कों पर गंदगी पसरा है आप आरा के वीआइपी इलाके की सड़कों पर खुद देख सकते है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा की यहां प्रधानमंत्री के आह्वान पर सफाई का नाटक करने के लिए भाजपाईयों और कुछ अन्य लोगों को आपने देखा होगा जो महज फोटो खिंचवाकर खबरों में आकर स्वच्छता व्यवस्था को संतुष्ट कर रहे है जबकि इसके इतर नगर के हर जगहों पर गन्दगी का अंबार है।

पेशाब खाने में जड़ा ताला और स्वच्छता अभियान एवं निगम की पोल खोलती क्यामुद्दीन अंसारी द्वारा साझा की गई आज की तस्वीरें

उन्होंने कहा की ये दुखद और निंदनीय है भाजपा से संबंध रखने वाले शहर के महापौर और उपमहापौर चुनाव के समय अपने को भाजपा के सिद्धांतों अपनाने की बात कर जनता को गुमराह किया और यह हास्यपद भी है की राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान को भी ये अपने महापौर के पद और निगम की बागडोर हाथ में होने के बाद विफल करते नजर आ रहे हैं।
भाकपा माले नेता ने कहा कि कमाल की बात यह है कि आरा नगर निगम ने पेशाबखाना बनवाकर उसके गेट पर ताला जड़ दिया है यह नगर निगम प्रशासन की जन विरोधी नीतियों को बताने के लिए पर्याप्त है।
इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि हमने आरा प्रखंड मुख्यालय और ग्रामिण इलाके मे देखा है कि सरकार मृत व्यक्ति से स्वछता टैक्स वसुल रही है आप आरा प्रखंड मुख्यालय मे जाइए वहां मृत्यु प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर 180 रु स्वछता टैक्स वसुले जाते है और 150 का रसिद दिया जाता है यही नहीं आरा ग्रामिण इलाके मे बीपीएल परिवार से जिनके पास राशन कार्ड है उससे 30 रु प्रति माह स्वछता टैक्स वसुला जाता है धनवानों के दरवाजे साफ होते है और गरीबों से टैक्स वसुला जाता है जो घोर निन्दनिय है।
इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा शहर मे गरीबों के घर को उजाड़ने का सरकारी नोटिस दिया जाता है और नगर निगम की जमीन को माफियाओ के हाथों बेंचा जाता है।
भाकपा माले नेता ने कहा कि कल 3 अक्टूबर 2023 को गरीबों को उजाड़ो मत,3 डी.जमीन का प्रबंध करो नारे के तहत आरा प्रखंड मुख्यालय पर विशाल धरना दिया जाएगा।
आज बापू के श्रद्धांजलि संकल्प सभा के आयोजकों मे प्रमुख सफी आलम, सुभाष यादव,लालबाबु सोनी,विनोद शर्मा,राजकिशोर शर्मा,बिहारी प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा,योगेन्द्र शर्मा,बिरजु शर्मा.अर्जुन राम प्रमुख थे।

Related posts

चतरा:शिक्षा की गुणवत्ता सुधार को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।

rktvnews

चतरा:जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विकास योजनाओं के शिलान्यास व उदघाटन कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोक्ता हुए शामिल।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में अमरीका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक से भेंट की।

rktvnews

रोहतास: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के आलोक में स्ट्रांग रूम गठन के तदर्थ पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत)-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा चाईबासा शहर स्थित महिला कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

मै कहीं जाने वाला नही ।आरा से ही लड़ूंगा चुनाव!जनता हमारे साथ है:आर के सिंह

rktvnews

Leave a Comment