RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: अगिऑंव विधायक महेश पासवान का हुआ अभिनन्दन,ग्रामीणों ने मांगपत्र भी सौंपा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 दिसंबर।भोजपुर जिला के अगिऑंव विधानसभा मे अगिऑंव नहर‌ के किनारे भुवन भास्कर धाम के परिसर में भारतीय जनता पार्टी एवं स्टार क्लब के सदस्यों द्वारा NDA भाजपा अगिऑंव विधायक महेश पासवान का अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आए भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक महेश पासवान को फूल माला और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।मंच की अध्यक्षता स्टार क्लब के अध्यक्ष शंकर यादव तथा संचालन भाजपा अगिऑंव मण्डल अध्यक्ष कुन्दन कुमार कुशवाहा एवं मण्डल महामंत्री सचिन कुमार सिंह ने कि।विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए अगिऑंव ग्रामीण जनता से क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए। पूर्व सरपंच मणिकांत और गोलू बाबा सहित अन्य ग्रामीणों ने विधायक को विभिन्न प्रकार के ग्यारह सूत्री मांगपत्र सौंपा, जिसके निवारण के लिए विधायक ने आश्वासन दिया ।इस दौरान कई लोग उपस्थित रहे । इस अभिनन्दन समारोह में अगिऑंव मण्डल अध्यक्ष कुन्दन कुमार कुशवाहा , चरपोखरी पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष विक्की सिंह , मण्डल महामंत्री सचिन कुमार सिंह, संजय कुमार पाण्डेय , ननउर पूर्व मण्डल अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह, अगिऑंव पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामाकांत चंद्रवंशी, मण्डल उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जय किशोर , नमूना देवी , मंडल मंत्री – शोभा देवी , लवकुश सिंह , कोषाध्यक्ष – शेखर राय , युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप कुमार , किसान मोर्चा अध्यक्ष सम्राट अलख सिंह , पंचायत अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह , आशुतोष वर्मा , राजीव तिवारी , सुरेन्द्र सिंह , राज कुमार साह , LJP प्रखंड अध्यक्ष राम जी राम , हम पार्टी पार्टी प्रखण्ड अध्यक्ष श्रीमन नारायण , JDU जिला महासचिव उमेश कुशवाहा , बूथ अध्यक्ष चन्दन राय , जितेन्द्र सिंह , महेन्द्र सिंह , स्टार क्लब के अध्यक्ष शंकर यादव, सचिव – तालकेश्वर सोनी, कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा , नवीन कुमार सिंह , योगिन्द्र सिंह , संतोष सिंह , मनोज सिंह , अनीश सिंह , रामाकांत , अप्पू , सूरज , बिट्टू , युवराज , करण , कार्यकर्त्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts

सामाजिक कार्यों के एवज में अदाणी फाउंडेशन हो रहा है लगातार 5 वर्षों से सम्मानित।

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल से आज लोक भवन में समुद्री एवं सामरिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने की भेंट।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 जून 25

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. नथानियल की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

जयपुर;मतदान केंद्र पर मतदान के लिए लंबी लाइन में नहीं करना होगा इंतजार, -वोटक्यू ट्रैकर एप से जान सकेंगे मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या की स्थिति।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में मुजफ्फरपुर जिले को 451 करोड़ 40 लाख रुपये की दी सौगात।

rktvnews

Leave a Comment