RK TV News
खबरें
Breaking News

जमशेदपुर:राष्ट्र स्तरीय सम्मेलन में बघुरिया संकुल संगठन, घाटशिला को मिला सर्वश्रेष्ठ मॉडल सीएलएफ श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)21 नवंबर।डॉ. एमसीआर एचआरडीआई, हैदराबाद में 20–21 नवंबर 2025 को एसएचजी फेडरेशन एवं एफपीओ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर बघुरिया संकुल संगठन, घाटशिला को भारत के पूर्वी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ मॉडल सीएलएफ श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ । इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम के डीपीएम सुजीत बारी तथा बागुरिया सीएलएफ की महिला सदस्यों ने यह सम्मान मुख्य अतिथि शांति कुमारी, आईएएस (सेवानिवृत्त), वीसी एवं डीजी, एमसीआरएचआरडीयू से ग्रहण किया।
इस सम्मेलन में 17 राज्यों ने भाग लिया, जिनमें से 13 एसएचजी फेडरेशनों का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया। भारत के पूर्वी क्षेत्र (ईस्टर्न ज़ोन) में बघुरिया सीएलएफ द्वितीय स्थान पर रहा। पुरस्कार राशि के रूप में घाटशिला (बघुरिया संकुल संगठन ) को ₹20,000 प्रदान किए गए।
सम्मेलन का उद्देश्य यह रेखांकित करना था कि एसएचजी फेडरेशन अब वित्तीय सेवाओं से आगे बढ़कर सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन के मजबूत माध्यम बन रहे हैं। फेडरेशन कमजोर वर्गों को जोड़ने, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा व्यवहार परिवर्तन हेतु अंतिम छोर के विश्वसनीय मंच के रूप में कार्य कर रहे हैं। साथ ही, उद्यम प्रोत्साहन, मूल्य श्रृंखला विकास तथा उत्पादों के सामूहिक संकलन के माध्यम से वे महिलाओं को टिकाऊ आजीविका और बाज़ार से सीधे जुड़ाव की दिशा में सक्षम बना रहे हैं । इस सम्मेलन में सुजीत बारी ने गरीबी से आर्थिक स्वतंत्रता तक पहुंचाने में उद्यम प्रोत्साहन एवं मूल्य श्रृंखला विकास में फेडरेशनों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

Related posts

मस्ती की पाठशाला:पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम अब छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम होगा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

rktvnews

गिरीडीह:राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, समाज के गणमान्य नागरिक, वरीय अधिकारी समेत पुलिस पदाधिकारियों ने दौड़ लगा दिया एकता का संदेश।

rktvnews

उपराष्ट्रपति चेन्नई में रामनाथ गोयनका साहित्य सम्मान समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संत रविदास महाराज की जयंती पर किया उन्हें नमन, दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment