RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कॉलेज में केवल शैक्षणिक विकास हीनहीं,वंचित वर्ग को भोजन कराना विशिष्ट पहचान : प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 नवंबर। बुधवार को म.म.महिला कॉलेज, आरा में ‘अन्नपूर्णा योजना’ के तहत लगभग 100 से 150 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। यह सामाजिक पहल पिछले चार वर्षों से नियमित रूप से संचालित की जा रही है और वर्ष में दो बार आयोजित होती है। कॉलेज की यह गतिविधि NAAC चलाया जा रहा है जो समाज के असहाय वर्ग के प्रति महाविद्यालय की संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी को प्रदर्शित करती है।
इस बार का आयोजन आइक्यूएसी समन्वयक डॉ. विजयश्री के माता-पिता की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम का संचालन और संपूर्ण व्यवस्था प्रधानाचार्य प्रो.डाॅ. नरेंद्र प्रताप पालित व आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ विजयश्री के मार्गदर्शन में की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. नरेन्द्र प्रताप पालित ने जरूरतमंद लोगों को भोजन खिलाकर की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का दायित्व केवल शैक्षणिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के वंचित वर्ग की सहायता करना भी उतना ही आवश्यक है। उनके नेतृत्व और प्रेरणा से कार्यक्रम में एक सकारात्मक और सेवा-भाव का आदर्श स्वरूप देखने को मिलता है।सह-समन्वयक डॉ. अनुपमा सहित सभी शिक्षकगण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग दिया। भोजन तैयार कराने, वितरण और रसोईघर के संचालन में महाविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारी बजरंगी जी, हॉस्टल कर्मी ममता, सूरजमनी के साथ साथ सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और राष्ट्रीय सेवा योजना व वालंटियर्स ने मिलकर उत्कृष्ट टीमवर्क का परिचय दिया।अन्नपूर्णा योजना का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के साथ संवेदना, सहयोग और मानवीय मूल्यों को साझा करना है।

Related posts

खेलो झारखंड 2023-24 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता प्रारंभ।

rktvnews

वैशाली: इंटर परीक्षा में राज्य स्तर पर वाणिज्य और कला संकाय के टॉपरों को डीएम ने किया सम्मानित।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने पशु चिकित्सा मोबाइल वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : प्रथम चरण की बीस विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 223 अभ्यर्थी होंगे चुनाव मैदान में।

rktvnews

Agaram Public School has set an Elite World Record in Public Speaking Marathon with 257 Participants for 28 Hours 4 Minutes 25 Seconds

Admin

बिहार:रोहतास: डीडीसी की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment