RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)19 नवंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने डीएमएफटी के मद से संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने मुख्य रूप से खराब पेयजल स्रोतों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर डीएमएफटी की राशि से मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पेयजल से जुड़ी समस्याएँ जनस्वास्थ्य से प्रत्यक्ष रूप से संबंधित हैं, अतः सभी प्रखंडों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने पंचायत भवनों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनों को नियमित रूप से क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से कहा कि मशीनों के संचालन, रखरखाव और उपलब्धता की लगातार निगरानी की जाए।
बैठक में डीएमएफटी के तहत चल रही अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

Related posts

बागपत पुलिस लाइन में निर्माणाधीन पुरुष हॉस्टल बैरक का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

गिरिडीह:अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी, खोरीमहुआ, अनिमेष रंजन ने यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक की, कहा धनवार बाजार में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाना प्रशासन की प्राथमिकता।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ”सहकारिता के क्षेत्र में विश्‍व की सबसे बड़ी अन्‍न भंडारण योजना“ के लिए एक अंतर-मंत्रालयीय समिति (आईएमसी) के गठन और सशक्‍तिकरण को मंज़ूरी

rktvnews

भोजपुर:शराब के साथ तीन गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

जंक्शन में हुआ एक दिवसीय नशा मुक्ति सामाजिक बहिष्कार कार्यक्रम, पूरे देश से पहुंचे प्रतिभागी।

rktvnews

भोजपुर:आरा बक्सर फोर लेन पर मिलेगा स्वाद का जायका! आर के रेस्टोरेंट एवं ढाबे का हुआ उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment