RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” विशेष अभियान के चलते 21 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2025 तक जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )19 नवंबर।जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में 21 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2025 तक “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार”अभियान के अंतर्गत विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी सेवाओं, योजनाओं और लाभों को सीधे जनता तक पहुँचाना तथा सेवा-प्रदान को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाना है।

जनसुनवाई, अंचल दिवस और थाना दिवस स्थगित

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि इन शिविरों के प्रभावी संचालन हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर संचालित जनसुनवाई कार्यक्रम, अंचल दिवस, थाना दिवस को 21 नवम्बर 2025 से 15 दिसम्बर 2025 तक अस्थायी रूप से स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं संसाधन शिविरों के संचालन में पूर्ण रूप से उपलब्ध रह सकें।

अतिआवश्यक मामलों की सुनवाई जारी रहेगी

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अत्यंत आवश्यक, संवेदनशील तथा आपात प्रकृति के मामलों की सुनवाई संबंधित कार्यालयों में नियमित रूप से की जाती रहेगी। इस अवधि में किसी भी जरूरतमंद को आवश्यक सेवाओं से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।

जनभागीदारी की अपील

गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर लगने वाले शिविरों में अवश्य शामिल हों और विभिन्न सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठाएँ। शिविरों का उद्देश्य “सरकारी सेवाएँ सीधे जनता तक” की भावना को साकार करना है।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में 7वें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ किया।

rktvnews

सुश्री मीनाक्षी लेखी ने भुवनेश्वर में जी-20 संस्कृति समूह के दूसरे दिन के विचार-विमर्श में भाग लिया।

rktvnews

दरभंगा:हायाघाट, सिंहवाड़ा, बिरौल एवं जाले प्रखण्ड में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन के लिए प्रभावी कदम उठाये जाएं -मुख्य सचिव

rktvnews

भाजपा भोजपुर युवा मोर्चा ने चलाया जिले में स्वच्छता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment