RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)14 नवंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष (25वां वर्ष) के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को कोवेंशन सेंटर, दुमका में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
उपायुक्त ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा चयनित लाभुकों को परिसंपत्तियों एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा।साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभुकों एवं आमंत्रित अतिथियों के बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित कर ली जाएँ।उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी दंडाधिकारी अपने–अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

भारत द्वारा जी20 की अध्यक्षता अंतरिक्ष में देश के गौरव के साथ मेल खाती है- डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

भोजपुर: आरा रेल थाने ने ट्रेन से नशे की हालत में विदेशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

आईएनएस शारदा (एचएडीआर) अभ्यास के लिए मालदीव के माफीलाफुशी पहुंचा।

rktvnews

भोजपुर : मारपीट का अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

भोजपुर:नए वर्ष मे बड़हरा विधानसभा मे सड़को और पुल-पुलिया की सौगात।

rktvnews

भोजपुर:राजग गठबन्धन के कार्यकाल में तरक्की कर रहा बिहार: कुशवाहा नायब सिंह सैनी

rktvnews

Leave a Comment