RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार में जदयू की ऐतिहासिक जीत से मध्य प्रदेश जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह, जबलपुर में मनाया गया जश्न।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)14 नवंबर।बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होते ही जदयू की शानदार जीत पर मध्य प्रदेश में उत्साह की लहर दौड़ गई। जबलपुर सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण एवं पटाखे फोड़कर अपनी खुशी व्यक्त की।
इसी क्रम में जबलपुर के सदर स्थित कार्यालय में जदयू प्रदेश अध्यक्ष (म.प्र.) सूरज जायसवाल के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मीडिया को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा—
“25 से 30 फिर से नीतीश — यह केवल नारा नहीं, बल्कि बिहार के मतदाताओं का दृढ़ संकल्प था। चुनाव प्रचार के दौरान ही स्पष्ट हो गया था कि बिहार का मतदाता पूरी तरह नीतीश कुमार जी के साथ है, और आज के परिणामों ने इसे सिद्ध कर दिया है।”
उन्होंने कहा कि बिहार का मतदाता अत्यंत जागरूक है और वह विनाश पर विकास को ही चुनता है। नीतीश कुमार जी द्वारा प्रस्तुत विकास मॉडल—चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर, सामाजिक व्यवस्था या महिला सशक्तिकरण—पूरे देश के लिए एक मार्गदर्शक है।
इस अवसर पर जदयू नेता संतोष सेन, जिला अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, इमाम खान, उदय पाटिल, मोहन ने दुबे, योगेश तिवारी, कंचन चौधरी, नितेश सिंह, रवि जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और नीतीश कुमार जी के नेतृत्व की सराहना की।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में 4 वाहन जब्त करते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी, 4 अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

भरतनाट्यम कलाकार तान्या सक्सेना ने तालियां बटोरीं ! कला की मूल आत्मा को जीवित रखते हुए नवाचार की दिशा में तान्या के प्रयास प्रशंसनीय : कुलपति

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने कान्हाचट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, विकास योजनाओं एवं कार्यालय व्यवस्था की ली जानकारी।

rktvnews

प्रमोद कुमार राय नोटरी के रूप में किए गए नियुक्त।

rktvnews

दरभंगा:बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रभारी मंत्री ने की बैठक।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment