RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:भोजपुरी विकास मंडल के अभियान समिति की बैठक।

RKTV NEWS/सिवान ( बिहार)27 जुलाई।भोजपुरी विकास मंडल के अभियान समिति की बैठक (प्रभा निवास) नजदीक पकड़ी मोड़ में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य डॉ० प्रजापति त्रिपाठी ने की। सर्वप्रथम सचिव मार्कण्डेय ने पिछले कार्यों की चर्चा करते हुए भविष्य के कार्यों की रूप रेखा पेश की। उन्होंने कहा कि भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की माँग बहुत पुरानी है। सभी सम्मेलनों में इसके लिए प्रस्ताव पारित किए जाते है। भोजपुरी के नाम पर बहुत से लोगों ने राजनीति में अपनी पहुँच बनायी एवं ऊँचे पद प्राप्त किए लेकिन भोजपुरी की दशा-दिशा नहीं बदली। इसलिए इस अभियान समिति का गठन किया गया है कि भोजपुरी भाषियों में जो जड़ता आयी है, उसको तोड़ते हुए भोजपुरी को आठवी अनुसूची में शामिल करने की लड़ाई को अंतिम रूप दिया जाय। बिहार के नौ भोजपुरी भाषी जिला क्रमश: सीवान, गोपालगंज, सारण, पूर्वी चम्पारण, पं० चम्पारण, आरा, बक्सर, भभुआ आदि तथा उत्तर प्रदेश के जिलों में सम्पर्क अभियान चलाया जाय। युगल किशोर दुबे ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि हमें बड़े पैमाने पर पर्चे वितरित करने एवं डीजिटल माध्यम से प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है। पूर्व प्राचार्य अखिलेश पाण्डेय ने विभिन्न राज्यों में जहाँ भोजपुरी भाषी बड़ी संख्या में रहते है उन राज्यों में भोजपुरी अकादमी का गठन की माँग की जाय। इंजिनियर गणेश प्रसाद ने भोजपुरी विकास मंडज के सदस्यता बढ़ाने पर बल दिया। पूर्व प्राचार्य गोरख नाथ गुंजन ने स्कूल, कॉलेज एवं समाज के सभी वर्गों को जोड़ने की बात कही। डॉ० संदीप कुमार यादव एवं विज्ञान शिक्षक रामनरेश सिंह ने राहुल संस्कृत्यायन, भिखारी ठाकुर, महेन्द्र मिश्र के जयन्ति के अवसर पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। अधिवक्ता धीरज कुमार ने भोजपुरी लेखकों के किताबों को पुस्तकालयों में सरकारी खरीद की माँग की। भोजपुरी विकास मंडल के कोषाध्यक्ष प्रो० उपेन्द्र नाथ यादव ने आगंतुक अतिथियों के प्रति अभार व्यक्त किया। डॉ० प्रजापति त्रिपाठी के अध्यक्षीय सम्बोधन के साथ बैठक स्थगित की गई।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 05 दिसंबर 24

rktvnews

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण।

rktvnews

काशी तमिल संगमम्-4.0 के 10वें दिन किसान प्रतिनिधियों के दल ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए।

rktvnews

राष्ट्रपति ने श्री वारणा महिला सहकारी समूह के स्वर्ण जयंती समारोह की गरिमा बढ़ाईं।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: चित्रकार संजीव सिन्हा के नेतृत्व में 40 फूट रावण के पुतले का हो रहा निर्माण।

rktvnews

Leave a Comment