RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्री सीताराम विवाह महोत्सव शोभायात्रा 22 को,23 नवंबर से श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 नवंबर। बुधवार को श्री सीताराम विवाह महोत्सव माचा स्वामी महिला सेवा समिति राष्ट्रीय महिला परिषद आरा के तत्वावधान में श्री सीताराम विवाह महोत्सव शोभायात्रा की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन महावीर मंदिर रमना मैदान प्रांगण में किया गया। जिसमें 22.11.25 को शोभा यात्रा निकलने का निर्णय लिया गया।यह शोभायात्रा रमना मैदान मंदिर प्रांगण से प्रातः आठ बजे निकलेगी जो टाउन थाना, चित्रटोली रोड, बिचली रोड, सब्जी रोड, आरण्य देवी मंदिर, टमटम पड़ाव, जेल रोड, बड़ी मठिया, महावीर टोला व सहीद भवन होते मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी।इस शोभायात्रा में समिति क़े सदस्य क़े साथ शहर क़े सैंकड़ो श्रद्धालु महिलाए भाग लेगी ।उसके बाद 23.11.2025 से 01.12.2025 तक श्री राम चरित्र मानस नवाहन पाठ के साथ श्री प्रेम मूर्ति प्रदीप जी महाराज श्री धाम वृंदावन मथुरा से पधारे उनके श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा ।महावीर स्थान रमना मैदान में होने जा रही है जिसकी तैयारी महिला परिषद के सभी सदस्य तन मन धन से लगी हुई है। उनकी लगन के चलते ही यह आयोजन का 15 वर्ष होने जा रही है, समिति के अध्यक्ष श्रीमती लालती सिंह ने कहा कि यह आयोजन प्रभु श्री राम की है और हम सभी महिला बड़भागी है की इस पुनीत कार्य को हम सब एकता में होकर इस आयोजन को हर साल प्रभु की असीम कृपा से पूर्णता की प्राप्ति होती है ।जीवन जब तक हम सबका है प्रभु के कार्य के लिए हम सभी लगे रहेंगे ।वहीं समिति उपस्थित सदस्यों में श्रीमती लीला सिंह, प्रभा पांडे, लक्ष्मीना शिक्षिका, आशा देवी, बसंती देवी, सुनीता देवी, उषा पांडे, प्रतिमा मधुकर, राधा शर्मा, राधिका देवी, रंजू देवी, खुशबू देवी, रीना कुमारी, रेखा देवी, जयप्रकाश तिवारी, रवि शंकर तिवारी, बंटी अरोड़ा, अविनाश यादव, विमला देवी, उर्मिला सिंह, जया देवी आदि उपस्थित रहे इसकी सूचना महिला समिति के निर्देशक शशि जी महाराज ने दिया।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी भोजपुर ने सरैया मे मुखिया पति की हत्या कांड को सरकार की निरंकुशता और प्रशासन की असफलता का कारण बताया।

rktvnews

सारण:नंदलाल सिंह महाविद्यालय में मनाया गया मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

होली में फगुआ ..झुमेला बबुआ!

rktvnews

बिहार: भोजपुर: आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा मंडल कारा में संचालित शिविर का समापन।

rktvnews

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छोटे विमान और हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों के सलाहकार समूह की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:विधानसभा चुनावों में अनियमितताओं को ले अगिआँव विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार शिवप्रकाश रंजन ने बिहार के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

Leave a Comment