RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 को लेकर समाहरणालय परिसर से उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रचार वाहन के माध्यम से झारखंड राज्य के गौरवशाली इतिहास, सशक्त एवं विकसित झारखंड में भागीदारी हेतु प्रेरित किया जायेगा।

यह प्रचार वाहन गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों/पंचायतों में भ्रमण कर झारखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएंगे।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )11 नवंबर। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के तहत दिनांक 11 नवंबर से 15 नवंबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत सांस्कृतिक नृत्य, पारम्परिक वेशभूषा, झारखंड की विरासत, आदिवासी पहचान, सशक्त झारखंड, विकसित झारखंड जैसे कार्यक्रमों का आयोजन। किया जाएगा। इसी क्रम में आज जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने समाहरणालय परिसर से सात जागरूकता वाहन को रवाना किया। यह प्रचार वाहन गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों/पंचायतों में भ्रमण कर झारखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएंगे। इन वाहनों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा समाज के सभी वर्गों को झारखंड राज्य के गौरवशाली इतिहास, सशक्त एवं विकसित झारखंड में भागीदारी हेतु प्रेरित करेगा। जागरूकता रथ को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, जिसमें झारखंड के विकास यात्रा, राज्य सरकार की प्रमुख योजनाएं जैसे अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पेंशन योजना, कृषि संबंधित योजनाओं सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक दिखाई गई है। साथ ही नुक्कड़-नाटक एवं ऑडियो के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।
रथ के माध्यम से 11 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक जिले के विभिन्न हिस्सों में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि राज्य स्थापना को जनता के साथ मिलकर गौरव के रूप में मनाया जा सके।
मौके पर उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:हुनर है तो अवसर है,11 जून को स्यादवाद इंस्टीट्यूट बागपत में लगेगा विशाल रोजगार मेला।

rktvnews

पटना:साइबर हैकथॉन 2025 का समापन।

rktvnews

भोजपुर:113 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले से प्रभावित पर्यटकों और पीड़ितों की सहायता के लिए त्वरित कार्रवाई की।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने स्वच्छता के लिए श्रमदान कर “स्वच्छोत्सव” का किया शुभारंभ।

rktvnews

YRF 12 नवंबर को सुबह 7 बजे से टाइगर 3 की स्क्रीनिंग करेगा, एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से होगी शुरू।

rktvnews

Leave a Comment