RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:क्रैश कोर्स के द्वितीय चरण की परीक्षा डॉ.नेमीचन्द्र शास्त्री बालिका उ.वि.में आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 नवंबर। रविवार को डॉ.नेमीचन्द्र शास्त्री बालिका उच्च विद्यालय, आरा में क्रैश कोर्स के द्वितीय चरण की परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में जिले के कुल 263 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रथम चरण में भाग लिया था, जिनमें से चयनित 150 विद्यार्थियों की आज द्वितीय चरण की परीक्षा सम्पन्न हुई।
इन 150 विद्यार्थियों में से सर्वश्रेष्ठ 40 विद्यार्थियों (Super-40) का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों की विशेष तैयारी राष्ट्रीय कन्या उच्च विद्यालय, आरा में दो माह की अवधि तक कराई जाएगी, जहाँ जिला के अनुभवी शिक्षकों द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025-26 की तैयारी कराई जाएगी।
इस क्रैश कोर्स अध्यापन का शुभारंभ दिनांक 25 नवम्बर 2025 को राष्ट्रीय कन्या उच्च विद्यालय में किया जाएगा।यह कार्यक्रम वर्ष 2022 में तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अहसन द्वारा प्रारंभ किया गया था।वर्तमान में यह योजना तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार राय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) रमेश कुमार पाल, एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र/प्राथमिक शिक्षा) चंदन प्रभाकर सर के मार्गदर्शन एवं सहयोग से सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है।आज की परीक्षा में निरीक्षण हेतु उपस्थित शिक्षकों में चन्द्रकिशोर मिश्रा, कंचन कामिनी, डॉ. शिव कुमार, कृष्ण कुमार, संतोष कुमार, उमाशंकर, मनीष कुमार, एवं धीरज कुमार सम्मिलित रहे।परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई।

Related posts

एमएसएमई का दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न ।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जनपद में हो रहे कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

मोतीहारी:जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

चतरा:नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित: अताउर रहमान 1492 मतों से अध्यक्ष निर्वाचित।

rktvnews

राजस्थान:सिंगापुर को ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के ‘पार्टनर कंट्री’ बनने का आमंत्रण।

rktvnews

Leave a Comment