RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:सबका साथ सबका अधिकार न्याय एवं विकास के दिशा में हमारा प्रयास विषयक संगोष्ठी आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अप्रैल। सोमवार को लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास)के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भोजपुर जिला लोकजनशक्ति पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के संयुक्त सम्मेलन में सबका साथ सबका अधिकार न्याय एवं विकास के दिशा में हमारा प्रयास विषयक पर संगोष्ठी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शाहनवाज बली तथा धन्यवाद ज्ञापन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लीला शर्मा ने किया।सम्मेलन के उद्घाटन में लोजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया एवं कार्यसमिति के सदस्य प्रो विजय सिंह मुखिया ने किया।आगत अतिथियों का स्वागत संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने किया।संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया ने कहा है लोकजन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री चिराग पासवान जी का सोच बिना विभेद के सबके साथ मिलकर बिहार के लोगो को विकास न्याय और उनके अधिकारों को उनके प्रति समर्पित करना है।जब तक बिहार में जाति धर्म के बीच लोगो बटे रहेंगे तब तक बिहार का सही रूप में विकास नही होगा।प्रो विजय सिंह मुखिया ने कहा कि हमारे नेता स्वर्गीय राम विलास पासवान जी ने2005में अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति को आगे लाने के लिए एक प्रस्ताव राजग और लालू प्रसाद यादव को भी दिया था कि किसी अल्पसंख्यक समुदाय के ब्यक्ति को मुख्यमंत्रि बिहार में बनाया जाए लेकिन स्वार्थी तत्वों ने इस प्रस्ताव को नही माना ।लोजपा टूट गया लेकिन स्वर्गीय राम विलास पासवान जी ने हार नहीं मानी उन्ही के पद चिन्हों पर चलते हुए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी भी विकास के दिशा में अपना प्रयास जारी रखे हैं। मंटू कुमार अपने सैकड़ो साथियों के साथ लोकजनशक्ति(रामविलास)में शामिल हुए।संगोष्ठी को सम्बोधित करने वाले लोगो मे महिला सेल के प्रदेश सचिव प्रभा सिन्हा जिला उपाध्यक्ष विनोद मीडिया प्रभारी संजू पासवान कुमार श्रमिक प्रकोष्ठ के नव मनोनीत अध्यक्ष प्रमोद पासवान चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ परबीन कुमार संसदीय बोर्ड के जिला महासचिव अरविंद ओझा, प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद ,मिथलेश कुशवाहा, रमेश पासवान,सिधेश्वर कुशवाहा, दिनेश विंद, विकास चौधरी ,मुन्ना कुमार, शिवकुमार पासवान, सुनील कुमार विंद ,मंटू कुमार विंद, नीरज कुमार बिंद,बिटू पासवान ,धनलाल पासवान ,दीपक कुमार, विनय कुमार भारती सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

एनटीपीसी ने वित्तीय वर्ष 2024 के लेखा परीक्षित(ऑडिटेड) परिणाम घोषित किए,एनटीपीसी समूह का विद्युत उत्पादन 6 फीसदी बढ़ा, पीएटी में 25 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी, नीति आयोग फंड, एमपी- एमएलए लैड, सीएसआर फण्ड से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक; योजनाओं के घरालत पर प्रभावी क्रियान्वयन पर बल।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

सारण:मतदानकेन्द्रों के युक्तिकरण को लेकर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में विधायकगण तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

rktvnews

हरियाणा:HPSC की PGT लेक्चरर भर्ती में ऑर्थो कोटे का फर्जीवाड़ा: क्या अब आयोग को मेडिकल बोर्ड गठित करना चाहिए?

rktvnews

युवा संगम (चरण III) में भागीदारी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू।

rktvnews

Leave a Comment