RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: स्वामी विवेकानंद संस्थान सह जागरण वार्ड क्लब द्वारा मतदाता जागरूकता चौपाल का किया गया आयोजन।

शहर के सर्वांगीण विकास के लिए मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 नवंबर।स्वामी विवेकानन्द संस्थान सह जागरण वार्ड क्लब,आरा के द्वारा स्थानीय नवादा के मां आश्रम में आज मतदाता जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान के संयोजक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने आरा की जनता से निवेदन करते हुए चुनाव को महापर्व के रूप में मनाते हुए” पहले मतदान फिर जलपान”करने का आग्रह किया। चौपाल में संस्थान सचिव सीमा श्रीवास्त ने कहा कि मतदान तो सभी के लिए आवश्यक है परन्तु महिलाओं की सहभागिता उसमें अत्यंत आवश्यक है। अत: महिलाओं से अनुरोध है कि नारी शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए बढ़ चढ़ कर मतदान करें । गोपाल नन्दन वर्मा ने कहा कि अभी जो हाल में राज्य सरकार द्वारा जो जातिगत जनगणना करायी गयी है, वह सरासर गलत है। अतः मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर अपनी संख्या बल को प्रदर्शित करना है। चौपाल में अपने संबोधन में पप्पू सिन्हा ने कहा कि शहर के सर्वांगिक विकास के लिए घर से निकलकर मतदान करें। अधिवक्ता रवि कुमार ने कहा कि शहर का विकास जो ठप पड़ चुका है उसे गति देने के लिए, अतिक्रमण हटाने के लिए और जाम की समस्या से निजात पाने के लिए मतदान करें। इस मौके पर रविकान्त श्रीवास्तव डाँ अमर्त्य राज सिन्हा, चितरंजन सिन्हा, मीना सिन्हा,  प्रेमकांत जी, दिवाकर सिन्हा, धीरज कुमार, डॉ निर्मल सिन्हा, लखन जी दयाल, सुनील उपाध्याय, सुनील श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:कैट के भोजपुर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष आलोक अंजन को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान द्वारा प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र से किया गया सम्मानित।

rktvnews

जबलपुर:जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘भारतीय संविधान और सामाजिक न्याय’ विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

नोटबंदी से वोटबंदी तक !

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में आयोजित नवप्रवेशित विद्यार्थियों के दीक्षारम्भ समारोह कार्यक्रम में शिरकत किया।

rktvnews

भोजपुर जिले के मैनपुरा में सात दिवसीय श्री राम महायज्ञ का आयोजन।

rktvnews

सारण:मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत बस क्रय करने हेतु पांच लाख रुपए की राशि अनुदान के रूप में देने हेतु चयनित कुल 107 लाभुकों को चयन पत्र जिला पदाधिकारी के द्वारा वितरित की गई।

rktvnews

Leave a Comment