RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने कृषि विज्ञान केंद्र चतरा का किया निरीक्षण।

किसानों तक उन्नत कृषि तकनीक पहुंचाने पर दिया जोर।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)01 नवंबर।उपायुक्त कीर्तिश्री ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) चतरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में कार्यरत वैज्ञानिकों एवं कर्मियों से मुलाकात कर प्रगत कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने किसान आवास, कृषि फार्म, मृदा स्वास्थ्य जांच प्रयोगशाला सहित केंद्र की सभी इकाइयों का निरीक्षण किया तथा इनके बेहतर संचालन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण उपरांत उपायुक्त कीर्तिश्री द्वारा वैज्ञानिक (पशुपालन) डॉ. रबिंद्र मोहन मिश्रा, फार्म प्रबंधक शिवेंद्र दुबे, जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, आत्मा एवं जेएसएलपीएस पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई, जिसमें किसानों तक उन्नत कृषि तकनीक एवं नवाचार आधारित कृषि पद्धतियों के प्रसार पर विशेष बल दिया गया।
उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में मृदा स्वास्थ्य जांच कार्य को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा परीक्षण रिपोर्ट किसानों को समय पर और हिंदी भाषा में उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसान वैज्ञानिक खेती की दिशा में लाभान्वित हो सकें।
केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा अधोसंरचना उन्नयन हेतु आवश्यक प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन पर उपायुक्त ने सकारात्मक अनुशंसा प्रदान की। साथ ही प्रशिक्षण हॉल निर्माण के प्रस्ताव को भी महत्वपूर्ण बताते हुए इस पर शीघ्र कार्रवाई की बात कही। उपायुक्त ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र जिले में व्यावसायिक कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अतः किसानों की आय वृद्धि एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक परिणाममुखी बनाया जाए।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर: चुनाव की तैयारी को ले जगदीशपुर निर्वाची पदाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह ने स्वर्गीय विष्णु गोयनका के परिजनों से मिल उनके निधन पर शोक प्रकट किया।

rktvnews

भागलपुर:पीरपैंती में अडानी को 1 रुपये में जमीन लुटाना – किसानों की जमीन, रोज़ी–रोटी और पर्यावरण पर सीधा हमला: दीपंकर

rktvnews

छपरा शहर से व्यवस्थित रूप से जलनिकासी को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

भोपाल:गीता ज्ञान प्रतियोगिता में व्यापक भागीदारी करें सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment