RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)01 नवंबर।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

छपरा:चुनाव कराना पूर्णतः टीम वर्क का कार्य है. इसके लिए आपसी समन्वय और तालमेल बहुत आवश्यक है: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने रोड सेफ्टी एवं स्कूल सुरक्षित वाहन पॉलिसी को लेकर की बैठक।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अवैध बालू के परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध की औचक छापामारी।

rktvnews

तिरंगा झंडा

rktvnews

वर्ष 2018 के सुभद्रा कुमारी चौहान कहानी पुरस्कार से सम्मानित किए गए लेखक गोकुल प्रसाद सोनी।

rktvnews

मणिपुर से बिहारी छात्रों की सकुशल वापसी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंभीर! इंडिगो के विमान से कल सुबह छात्रों को पटना वापस लाया जायेगा।

rktvnews

Leave a Comment