RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

बॉलीवुड फिल्म में दिखेंगे रायपुर के महादेव घाट, तेलीबांधा तालाब, वीआईपी रोड, राजिम और नवा रायपुर के नजारे।

निर्देशक अकुल त्रिपाठी तथा एक्टर आदिल खान और अशनूर कौर मीडिया से हुए रू-ब-रू,छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति ने बॉलीवुड को खींचा अपनी ओर

रायपुर/छत्तीसगढ 12 सितंबर।छत्तीसगढ़ में एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। रायपुर, नवा रायपुर और राजिम में पिछले 19 दिनों से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। ‘शादी में ज़रूर आना’ फेम रत्ना सिन्हा ट्राइजेंट मीडियावर्क्स एलएलपी
(Trizent Mediaworks LLP) के बैनर तले इस हिन्दी फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। अकुल त्रिपाठी इसे निर्देशित कर रहे हैं।
फिल्म के कलाकार आदिल खान और अशनूर कौर तथा निदेशक अकुल त्रिपाठी आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार गौरव द्विवेदी के साथ मीडिया से रू-ब-रू हुए। द्विवेदी ने प्रेस-वार्ता में बताया कि इस फिल्म में रायपुर के महादेव घाट, तेलीबांधा तालाब, वीआईपी रोड, राजिम और नवा रायपुर के लोकेशन्स को दिखाया गया है। यहां फिल्माए गए दृश्य हमारे राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करेंगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की फिल्म पॉलिसी से आकर्षित होकर बड़े निर्माता-निर्देशक बॉलीवुड से फिल्मों की शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।
अभिनेता आदिल खान ने मीडिया के साथ इस फिल्म में काम करने का सुखद अनुभव साझा किया। वे निर्देशक अकुल त्रिपाठी और प्रोड्यूसर रत्ना सिन्हा के साथ काम कर बेहद उत्साहित हैं। अभिनेत्री अशनूर कौर ने छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौन्दर्य की तारीफ करते हुए कहा कि वे यहां दोबारा जरुर आना चाहेंगी। फिल्म के निर्देशक अकुल त्रिपाठी ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ के लोगों के सरल स्वभाव से बहुत प्रभावित हुए हैं। यहां शूटिंग के दौरान उन्हें शासन -प्रशासन से हर तरह का सहयोग मिला।

Related posts

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना- 2023, लोक कलाकारों को मिलेगा 100 दिवस का कला प्रदर्शन का अवसर – कला एवं संस्कृति मंत्री

rktvnews

भोपाल के भोजपाल साहित्य संस्थान की हास्य व्यंग्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:पहलगाम आतंकी हमले मे शहीद हुए पर्यटकों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कैंडल मार्च निकाल दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

पटना: दानापुर रेल मंडल में राजभाषा सप्ताह समारोह 2025 संपन्न।

rktvnews

भारतीय सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क ने फिनटेक और बैंकिंग सेवाओं में स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए गांधीनगर में 24वां उद्यमिता केंद्र फिनग्लोब का शुभारंभ किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment