RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

समस्तीपुर:मोरवा विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐतिहासिक रोड शो, तूफान और तेज वर्षा के बीच भी जनता से मिले, विद्यासागर निषाद को दिया विजयश्री का आशीर्वाद।

RKTV NEWS/समस्तीपुर(बिहार)31 अक्टूबर।आज मोरवा विधानसभा क्षेत्र के इंदिरा गांधी कॉलेज मैदान में आयोजित जनता दल (यू) की आमसभा ऐतिहासिक बन गई, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेज बारिश और तूफानी हवाओं के बावजूद अपने लोकप्रिय प्रत्याशी विद्यासागर निषाद के पक्ष में रोड शो किया।
प्रतिकूल मौसम और हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति न मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अदम्य संकल्प और जनता के प्रति अपने समर्पण का परिचय देते हुए सड़क मार्ग से मोरवा पहुंचे। वहां उन्होंने जदयू प्रत्याशी विद्यासागर निषाद को माला पहनाकर विजयश्री का आशीर्वाद दिया और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।
इस अवसर पर एनडीए के सभी घटक दलों के नेता मंच पर उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में विद्यासागर निषाद को विजयी बनाने की अपील की।
अपने उद्बोधन में विद्यासागर निषाद ने कहा कि “मोरवा का विकास पिछले पाँच वर्षों में थम-सा गया है। मेरे कार्यकाल में जिस गति से विकास की योजनाएँ शुरू हुई थीं, वे ठहर गई हैं। जनता आज उन अधूरी योजनाओं को पूरा देखना चाहती है। इस बार मोरवा की जनता अपने बेटे को ही जीताएगी और पिछली गलती नहीं दोहराएगी।”
उन्होंने जनता से आग्रह किया कि 6 नवंबर को तीर के निशान पर बटन दबाकर न सिर्फ उन्हें जीत का आशीर्वाद दें, बल्कि नीतीश कुमार जी को मजबूती प्रदान करें ताकि 2025 में फिर से नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बने और विकास की नई दिशा मिले।
कार्यक्रम में मौजूद मध्य प्रदेश जदयू प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने भी जनता से अपील करते हुए कहा कि “नीतीश कुमार जी के विकास मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए मोरवा विधानसभा में श्री विद्यासागर निषाद जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।”
उन्होंने कहा की तेज वर्षा के बीच भी उमड़ी अपार भीड़ ने साबित कर दिया कि मोरवा की जनता आज भी नीतीश कुमार और तीर के निशान पर अटूट विश्वास रखती है।

Related posts

भोजपुर: लोकसभा चुनाव को ले तरारी विधानसभा क्षेत्र में समीक्षा बैठक।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर कार्यवाही!7 वाहनों पर कार्यवाही, 7.78 लाख जुर्माना वसूला।

rktvnews

दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में आज विश्व सर्प दिवस मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर:आरा बक्सर फोर लेन पर मिलेगा स्वाद का जायका! आर के रेस्टोरेंट एवं ढाबे का हुआ उदघाटन।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment