RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, समाज के गणमान्य नागरिक, वरीय अधिकारी समेत पुलिस पदाधिकारियों ने दौड़ लगा दिया एकता का संदेश।

‘रन फॉर यूनिटी’ का उद्देश्य नागरिकों में आपसी भाईचारा और एकजुटता की भावना को मजबूत करना है:उपायुक्त

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )31 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज न्यू पुलिस लाइन गिरिडीह से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस दौड़ में जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, समाज के गणमान्य नागरिक, वरीय अधिकारी समेत पुलिस पदाधिकारियों ने दौड़ लगाकर एकता का संदेश दिया। पुलिस लाइन में सुबह देशभक्ति के नारों के बीच ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश गूंजा। सभी ने देश की एकता, अखंडता और समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। दौड़ का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना था। इस मौके पर क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय लोगों ने भी दौड़ में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
मौके पर जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ का उद्देश्य नागरिकों में आपसी भाईचारा और एकजुटता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने लौह पुरुष पटेल के रियासतों को जोड़ने के कार्य का उल्लेख करते हुए समाज में सौहार्द और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। आगे उपायुक्त ने कहा कि सरदार पटेल की विचारधारा हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सभी आपसी मतभेद भूलकर एकता की दिशा में कदम बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश फैलाने में मदद मिलती है।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी की मौजूदगी में हुआ मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन, गठित किए गए मतदान दल।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए पांच भू-आधारित मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ 1,476 करोड़ रुपये का अनुबंध किया।

rktvnews

देवघर: 26 वें विश्व दृष्टि दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली।

rktvnews

तीन देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

सीमा सड़क संगठन ने 32 दिनों के रिकॉर्ड समय में जोजिला दर्रा खोला।

rktvnews

स्पेस से दिखेगा अदाणी का ग्रीन एनर्जी पार्क, 20 लाख लोगों के घर होगें जगमग COP के जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट।

rktvnews

Leave a Comment