RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

राज्य सरकार की मंशानुरूप संवाद कार्यक्रम आयोजित।

डूंगरपुर/राजस्थान 07 जून। राज्य सरकार की मंशानुरूप करदाता एवं विभाग के मध्य सामजस्य स्थापित करने एवं करदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग डूंगरपुर में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संयुक्त आयुक्त राज्य कर नवैद अली जैदी ने बताया कि जिले के व्यापारियों के निर्धारित समय पर विवरण पत्र दाखिल करने, अपंजीकृत व्यवहारियों द्वारा पंजीयन प्राप्त करने एवं अन्य समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक संगठन के अध्यक्ष सुभाष जैन ने पड़ोसी राज्य से अपंजीकृत व्यापारियों द्वारा जिले में निजी वाहनों से माल की बिक्री एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिना पंजीयन के व्यवसाय से राजस्व पर विपरीत प्रभाव एवं राजस्व का नुकसान का मुद्दा उठाया। इस पर संयुक्त आयुक्त ने विभागीय प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधि जयप्रकाश सिंधी, नितिन कामरा, प्रियुश कामरा, बुरहानुद्दीन बोहरा, भुवनेश कलाल, नेहुल जैन एवं गौरव कोठारी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत सहायक आयुक्त कमलेश कलाल एवं आभार केशुलाल मीणा ने व्यक्त किया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हैदराबाद में सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया सुविधा का उद्घाटन किया।

rktvnews

बागपत:आईएएस अस्मिता लाल की पहल ने बताया ऐसे बनेगा सुगम्य भारत: बागपत ने दी समावेशन की नई परिभाषा, विशेष बच्चों का बढ़ाया आत्मविश्वास।

rktvnews

नेत्र दान जागरूकता को रैली आयोजित।

rktvnews

बांग्लादेश के लोक सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के रोड-मैप पर चर्चा के लिए भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

भोजपुर:वाणिज्य विभागाध्यक्ष डा अल्ताफ मलिक से दुर्व्यवहार पर दोनों पक्षों में हुआ सुलहनामा : प्रो नरेंद्र कुमार

rktvnews

01 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment