RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

ज़ी एक्शन लेकर आ रहा है राज़, जुर्म और फरेब का जाल; देखिए ‘खोज’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, बुधवार 30 जुलाई को शाम 7:30 बजे।

मुंबई/महाराष्ट्र (एजेंसी, पीआर 24 ×7)26 जुलाई।तैयार हो जाइए एक ऐसे थ्रिलर सफर के लिए जिसमें हर मोड़ पर है सस्पेंस और हर पल सामने आता है एक चौंकाने वाला सच! ‘खोज’ एक दिलचस्प क्राइम थ्रिलर है, जहाँ हर सुराग ले जाता है एक और गहरे, डरावने सच की ओर। यह एक ऐसी कहानी है, जो आपको अपनी सीट से बाँधे रखेगी। तो मिस मत कीजिए, ‘खोज’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर बुधवार, 30 जुलाई को शाम 7:30 बजे, सिर्फ ज़ी एक्शन पर।
बाला राजू एम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नज़र आएँगे सुनील, जो निभा रहे हैं डिटेक्टिव रामकृष्ण का दमदार किरदार। उनके साथ वैशाली राज, हिमाजा, प्रवीन, रवि वर्मा और कीरीति दमराजू जैसे कलाकार निभा रहे हैं अहम भूमिकाएँ। ‘खोज’ कोई आम मर्डर मिस्ट्री नहीं है। यह एक इमोशनल थ्रिलर है, जहाँ जो दिखता है, वह होता नहीं, हर किरदार के भीतर छुपे हैं कई चेहरे, और हर फ्रेम में बुनी गई है जज़्बात, संघर्ष और सस्पेंस की गहरी परत।
इस कहानी में एक भ्रष्ट पुलिस अफसर को सौंपा जाता है एक अजीब केस; एक अनजान लाश, जिसका कोई नाम नहीं, कोई अतीत नहीं और जिसे पहचानने वाला कोई नहीं। वहीं दूसरी ओर, एक शादीशुदा जोड़ा अपने रिश्ते की दूरी और टूटे भरोसे को जोड़ने की कोशिश में निकल पड़ता है एक पुराने सच की तलाश में। जब ये कहानियाँ आपस में टकराती हैं, तो एंट्री होती है एक रहस्यमयी डिटेक्टिव की, जिसके पास ऐसे जवाब हैं, जो सबकी ज़िंदगी बदल सकते हैं।
सस्पेंस, धोखे और जज़्बातों की पृष्ठभूमि पर रची गई ‘खोज’, अपने ज़बर्दस्त ट्विस्ट्स, परतदार कहानी और दमदार अदाकारी के साथ आपको बाँधकर रखती है। यह फिल्म सवाल उठाती है कि क्या हम उन लोगों को वाकई जानते हैं, जिन्हें हम सबसे ज्यादा चाहते हैं? और सच जानने के लिए हम कितनी दूर जा सकते हैं, चाहे वह सच हमें बर्बाद कर दे?

Related posts

बक्सर: डीएम और एसपी ने रामनवमी पर्व पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ की संयुक्त रूप से ब्रीफिंग।

rktvnews

बगहा:जमीन पाकर गदगद हुए भूमिहीन लाभुक।

rktvnews

चतरा:उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार का चतरा आगमन।

rktvnews

रायपुर : मंत्रिपरिषद की बैठक।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण: डीएम और डीडीसी ने 50 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत प्रदान किया स्वीकृति पत्र।

rktvnews

सारण:राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान का वार्षिक सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment