RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बड़हरा में जनसंपर्क अभियान तेज,जनसभा में उमड़ती भीड़ दिलायेगी जीत : सूर्यभान सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 अक्टूबर।बड़हरा विधानसभा क्षेत्र 193 से निर्दलीय प्रत्याशी सूर्यमान सिंह का जनसंपर्क अभियान बुधवार को पूरे जोर पर रहा। उन्होंने दिनभर कई पंचायतों और गांवों में जनसभाएं कीं और लोगों से समर्थन मांगा। सूर्यमान सिंह ने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य है—“बड़हरा बने सर्वश्रेष्ठ।” उन्होंने जनता से अपील की कि इस चुनाव में जाति या दल नहीं, विकास और ईमानदारी के आधार पर निर्णय लें और अपने बीच के रोज के सहयोगी, मुझे अपना आशीर्वाद दे ताकि पूर्णकालिक आमलोगों की सेवा करु।
बुधवार की सुबह उन्होंने बखोरापुर हाई स्कूल के पास सभा कर लोगों से संवाद की शुरुआत की। इसके बाद सबलपुर और अलेखीतोला हाई स्कूल के पास जनसभा कर स्थानीय समस्याओं को सुना। हाजीपुर के हनुमान मंदिर परिसर में उन्होंने कहा कि बड़हरा की पहचान अब बदलेगी, युवाओं को रोजगार और किसानों को सम्मान मिलेगा। दोपहर में पैगा के काली मंदिर और गुंडी के चार धाम मंदिर के पास सभाओं में उन्होंने कहा कि राजनीति अब सेवा का माध्यम बनेगी, वादा नहीं बल्कि काम दिखेगा। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि वे विकास की गंगा बहाने का संकल्प लेकर मैदान में उतरे हैं।
सूर्यमान सिंह ने गुंडी मोड़ से घेघता मोड़ तक भव्य रोड शो निकाला। सड़कों पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी, जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान नारे गूंजते रहे—“लक्ष्य एक, बड़हरा बने सर्वश्रेष्ठ।”शाम को उन्होंने बभनगावां में आजाद उपाध्याय निवास के पास बुधवार की अंतिम सभा की, जहां उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी असली ताकत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे जनता के प्रतिनिधि नहीं, सेवक बनकर काम करेंगे।
पूरे दिन का यह जनसंपर्क अभियान बड़हरा क्षेत्र में चुनावी माहौल को और अधिक गरमाने वाला साबित हुआ। ग्रामीणों में चर्चा रही कि सूर्यमान सिंह का प्रचार अभियान अब लगातार बढ़त बना रहा है।

Related posts

गुरु जी की परम्पराओं का अनुसरण किया जाना ही सर्वोपरि विधान है:प्रो महेश सिंह

rktvnews

भोजपुर:लोकसभा में उठा आरा में फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा।

rktvnews

चतरा:इंडस्ट्रियल पार्क, सोलर पार्क एवं मंडल कारा के लिए भूमि चिन्हित करने हेतु उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

अत्यधिक महत्वकांक्षा से टूटती परिवार के रिश्तों की डोर।

rktvnews

गया डीएम डॉ० त्यागराजन एसएम ने मध्य रात्रि को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों, विभिन्न पार्किंग स्थलों, विभिन्न सड़को का घूम घूम कर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

rktvnews

बागपत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डूडा की शासी निकाय बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment