RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गोरिया करके श्रृंगार….पीसेली हरदिया..आदि पारंपरिक होली गीतों से गुलजार हुआ सांस्कृतिक मंच।

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के तत्वाधान में होली सह मूर्खाधिराज सम्मेलन का आयोजन।

गायिका पूजा पांडे और डिंपल राय के गीतों पर झूमे दर्शक।

एकरा के जगरनाथवा बो कईले बिया…अलर – बलर बकत रहेला🤪

हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने किया लोटपोट।

महामूर्ख सम्मेलन में उपाधियों से अलंकृत किए गए अतिथिगण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 25 फरवरी।स्थानीय सरदार पटेल बस पड़ाव में ” भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा ” द्वारा होली मिलन सह महामूर्ख सम्मेलन – 2026 का आयोजन ” भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच ” पर किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो डॉ जया जैन और मंच संचालन पत्रकार नरेन्द्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। तदोपरांत पटना से आई गायिका पूजा पाण्डेय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।
वन्दना के बाद व्यास कमलेश आंनद के नेतृत्व होली गीत गायन का कार्यक्रम शुरू हुआ। पखावज पर भगवती पासवान, झाल पर पारस नाथ पासवान, नंदकिशोर राम, हारमोनियम पर रघु पासवान, मुरली पर दूधेश्वर मिश्र, झांझ पर कृष्ण प्रताप सिंह और ड्रम पर राम सुख राय ने शानदार प्रस्तुति दी।
पटना से आई गायिका पूजा पाण्डेय ने खेले मसाने में होली दिगम्बर, बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में होली खिलत है, गोरिया करके श्रृंगार अंगना में पीसे ली हरदिया आदि होली गीत गा कर दर्शकों को झुमा दिया। दर्शक एक – एक और करते रहे लेकिन संचालक नरेन्द्र सिंह ने वाराणसी से आई गायिका डिम्पल राय को मंच दिया।
सावन से भादो कहां दुबर। डिम्पल राय ने ” पनिया के जन जा अकेला झरेला ” गीत गा कर वाह – वाही बटोर ली।
वाराणसी से ही आई गायिका कनक लता सिंह ने देश की रक्षा करने वाले फौजियों को समर्पित होली ” कागा ले जा अबीर… ” गा कर दर्शकों की सहानुभूति हासिल कर ली।
भीखारी ठाकुर के सहकर्मी रघु पासवान ने ” कान्हा मत करs बरजोरी ” गा कर स्थापित कर दिया कि क्यों लोग मालिक जी को इतना प्यार करते थे।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कवि केशव ठाकुर ने कविता और जोगिरा सुनाया। कवि दूधेश्वर मिश्र ने ” मउगी हमार हमरा के डाटत बीया ” सुना कर दर्शकों को लोटपोट कर दिया। कवि कुमार अजय सिंह ने अपने स्वभाव के अनुसार दहेज़ प्रथा पर तंज कसते हुए गम्भीर कविता सुनाई। डॉ कुमार शीलभद्र ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा और भोजपुरी भाषा को समर्पित अपनी छोटी सी कविता सुनाई। रंगकर्मी/नाटककार कृष्णेंदु ने हाइकु के माध्यम से होली व्यक्त किया।
कार्यक्रम के तीसरे सत्र में महामूर्ख सम्मेलन आयोजित किया गया।
मूर्ख भिखारी कूटनी बुआ – कनक लता सिंह, मूर्ख भिखारी पण्डित – डॉ कुमार शीलभद्र, मूर्ख भिखारी कलाकार – रघु पासवान, मूर्ख भिखारी नेता – जय किशोर सिंह, मूर्ख भिखारी भौजाई – गायिका पूजा पाण्डेय, मूर्ख भिखारी लौंडा – केशव ठाकुर, मूर्ख भिखारी गायक – कमलेश पासवान, मूर्ख भिखारी साहित्यकार – कृष्णेंदु, मूर्ख भिखारी पत्रकार – रविन्द्र कुमार, मूर्ख भिखारी कवि – कुमार अजय सिंह, मूर्ख भिखारी नाउन – गायिका डिम्पल राय, मूर्ख भिखारी मंडलेश्वर – दूधेश्वर मिश्र, मूर्ख भिखारी रानी – प्रो डॉ जया जैन और मूर्ख भिखारी राजा – विनोद सिंह को नवाजा गया।
इस कार्यक्रम में शामिल अमन राज, संतोष कुमार, रूपा कुमारी, दीपावली श्रीवास्तव, धर्मशिला देवी, प्रताप कुमार, नारायण सिंह, विशाल कुमार, सर्वजीत कुमार, सुरेश भोजपुरी, जय शंकर, डॉ आर सी भूषण, राजू शुक्ला आदि मुख्य सहयोगी थे।

इस कार्यक्रम में शामिल कलाकारों, साहित्यकारों, पत्रकारों और दर्शकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कृष्ण यादव ” कृष्णेन्दु ” ने कहा कि आज समाज में विभिन्न प्रकार से नफ़रत फैलाया जा रहा है। इससे हमें सचेत रहना है और मिल – जुल कर होली का पावन त्यौहार मनाना है।

Related posts

दरभंगा:रिस्टोरिंग द यूथ-2024″ के आलोक में उपकारा बेनीपुर में ओरियेन्टेशन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में माँ पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का भूमि पूजन कर उसकी आधारशिला रखी।

rktvnews

भारत के तकनीकी वस्‍त्र बाजार में 10 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर के कारण अपार संभावनाएं हैं: वस्‍त्र सचिव

rktvnews

भोजपुर:पीड़ित परिवार को हर हाल में मिलेगा न्याय : मंत्री, हरि सहनी

rktvnews

भोजपुर:रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती पर कलम आज उनकी जय बोल की पंक्तियां गुंजती रही।

rktvnews

भोजपुर:16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा “राजस्व महाअभियान 2025” :घर-घर पहुंचेगी जमाबंदी, हल्का स्तर पर लगेंगे शिविर।

rktvnews

Leave a Comment