RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : गंगा नदी मे डूबी जवइनिया की युवती का शव बरामद।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव के पास गंगा नदी मे डूबने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका धनवंती कुमारी (21 वर्ष) जवइनिया के स्व गंगासागर यादव की पुत्री है। बताया जाता है कि धनवंती कुमारी अपनी सहेलियों के साथ गंगा नदी में स्नान करने के लिए गई थी। नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी मे चली गई। सहेलियों के हल्ला और चीख पुकार करने के बाद आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया परंतु असफल रहे। गहरे पानी मे डूबने से युवती धनवंती कुमारी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। शव को खोजने के लिए गोताखोरों को लगाया गया। प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया। परंतु उस दिन शाम होने तक शव बरामद नहीं किया जा सका। दूसरे दिन युवती का शव उपला कर तैर रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को बरामद कर परिजनों के साथ अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से मृतका के परिजनों मे कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

Related posts

चतरा:सीसीएल एवं एनटीपीसी के सहयोग से आवास मरम्मति एवं मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास हेतु एमओयू संपन्न।

rktvnews

वैशाली:नमामि गंगे घाट पर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

चतरा:भारतीय शिक्षा प्रणाली के भविष्य की खोज विषयक एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

साम्प्रदायिक मेल

rktvnews

रायपुर : दूरस्थ वनांचल बैगा गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर।

rktvnews

भोपाल:काव्य के विविध रंग बिखेरती काव्य चौपाल की एक शाम।

rktvnews

Leave a Comment