RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:केंद्रीय रक्षामंत्री का तनोट माता मंदिर का दौरा — सीमा सुरक्षा बल के शौर्य, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )25 अक्टूबर। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने दो दिवसीय जैसलमेर प्रवास के दौरान शुक्रवार को विश्वविख्यात तनोट राय माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी एवं बैटल एक्स कमांडर मेजर जनरल आशीष खुराना भी उपस्थित रहे।
रक्षामंत्री का मंदिर परिसर में सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक जतिंदर सिंह बिन्जी, समादेष्टा नीरज शर्मा एवं सहायक समादेष्टा विकास नारायण सिंह ने स्वागत किया।
श्री सिंह ने तनोट माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया एवं मंशा माता मंदिर के समीप स्थित खेजड़ी वृक्ष पर मनोकामना पूर्ति के लिए रुमाल बांधा।
उन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान की ओर से मंदिर परिसर पर गिराए गए वे बम भी देखे, जिनमें से एक भी नहीं फटा था। साथ ही, उन्होंने कहा कि तनोट माता के दर्शन कर मैं स्वयं को गौरवान्वित एवं कृतार्थ महसूस कर रहा हूँ। यह स्थान भारतीय सेना एवं सीमा सुरक्षा बल के अदम्य साहस एवं श्रद्धा का प्रतीक है।
रक्षामंत्री ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं जवानों के शौर्य, निष्ठा और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा में उनका योगदान अतुलनीय है।

Related posts

उत्तराखंड: नाबार्ड द्वारा स्टेट क्रेडिट सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

परिक्षाकेंद्र पर जाने और आने के लिए मुफ्त में परिवहन की व्यवस्था:परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा

rktvnews

गिरफ्तार मंत्रियों को हटाने का विधेयक भ्रष्टाचार पर नहीं, विपक्ष पर हमला है।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:हज यात्रियों के लिए टीकाकरण और दुआईया मजलिस का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान :नये कानून हमारे संविधान की तीन मूल भावनाओं – व्यक्ति की स्वतंत्रता, मानवाधिकार और सभी के साथ समान व्यवहार के सिद्धांत के आधार पर बनाये गये :मुख्य सचिव

rktvnews

शिक्षकों ने गीत “शिक्षक के कईल खूब नतीजा एहो चाचा भतीजा……..🤪 गाकर जताया विरोध।

rktvnews

Leave a Comment