RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: बेरोजगारी के विरुद्ध भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी का विरोध प्रदर्शन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जून।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में 12 जून को नियोजनालय केंद्र, कृषि भवन, आरा पर देश में बढ़ती बेरोजगारी, पलायन, प्रशासनिक विफलता एवं तानाशाही को लेकर डबल इंजन की सरकार के खिलाफ एक जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। संचालन वरिष्ठ नेता सत्यप्रकाश राय एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व भोजपुर जिला एन.एस.यू.आई. के अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी ने किया।
अध्यक्ष अशोक राम ने संबोधित करते हुए बताया कि आज देश का युवा हताश और निराश है। बेरोजगारी की सुनामी मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का सीधा परिणाम है।जब तक देश के हर हाथ को काम और हर घर को सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। यह लड़ाई सिर्फ रोजगार की नहीं, यह लड़ाई देश के संविधान, लोकतंत्र और नौजवानों के भविष्य की है।
पूर्व विधान पार्षद डॉ.अजय कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवाओं के सपनों को बेरोजगारी की आग में झोंका जा रहा है। हर साल लाखों डिग्रियां रबड़ी की तरह बाटी जा रही हैं, लेकिन नौकरियों का अकाल है। पेपर लीक,परीक्षाओं में धांधली, और नौकरियों की जगह ‘लाठियों से पिटाई। अब देश का युवा दर-दर भटक रहा है, मोदी सरकार की नीतियां
जनहित में नहीं है। जिसे अब और बर्दास्त नहीं किया जा सकता हैं।इस विरोध प्रदर्शन में डॉ अजय कुमार सिंह ,त्रिवेणी प्रसाद सिंह, सत्य प्रकाश राय, उपेन्द्र कुमार सिंह, प्रो अरुण सिंह, अभिषेक द्विवेदी, डॉ आलोक सिंह, सत्य नारायण सिन्हा, जितेन्द्र कुमार शर्मा, अरशद रिजवी, लुटावन राम चौरसिया, शिव शंकर चौबे, राजेंद्र ओझा, प्रभा सिंह यादव, रीता सिंह अमिता पांडे, राकेश कुमार त्रिपाठी, राजेश कुमार, गोपाल कृष्ण गोखले, श्याम सुंदर पांडेय, संपत सिंह, अब्दुल सलाम कुरैशी, डॉ भानु प्रताप सिंह गोलू तिवारी, नेहरू, उदय राम, किशुन कुमार, मो सारिक, पप्पू कुमार चौबे, मनीष कुमार सिन्हा, यासीन उमर, रेणु सिन्हा, अविनाश मिश्रा, राम अयोध्या सिंह, कुमुद सिंह, सविता देवी, महबूब अलम, अशोक कुमार सिंह, साकेत तिवारी, गजेन्द्र चौधरी, उत्तम कुमार, सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, पप्पू कुमार, सुनील सिंह, चंदन कुमार, संजय कुमार राय, बृजेन्द्र कुमार सिंह, पप्पू कुमार, सुमित ठाकुर, संजीव सिंह आदि रहे

Related posts

भोजपुर: संस्कार भारती और पल्लवी ब्यूटी सैलून एण्ड एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में डांडिया का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 फ़रवरी 25

rktvnews

जिला गंगा समिति एवं वन प्रक्षेत्र बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय वृक्षारोपण कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर: जीविका दीदियों एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा जिले में मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

भोजपुर:विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता के लिए रैली निकाली,मलेरिया बुखार जानलेवा हो सकता है:एसीएमओ डॉक्टर के एन सिंहा

rktvnews

“आर एस एस – काया और माया” : हिन्दुत्व वर्चस्ववाद के अतीत का गंधाता कुआं

rktvnews

Leave a Comment