RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार : बहनों ने भाई की कुशलता के लिए किया भाई दूज।

भाई कुशाग्र को बजरी एवं मिठाई खिलाती स्निग्धा

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 24 अक्टूबर। भाई-बहन के स्नेह, प्यार, अटूट बंधन और विश्वास का पर्व भाई दूज परंपरागत रूप से उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हो गया। भाई दूज के अवसर पर बहनों ने भाई के कुशलता, सुख, समृद्धि और दीर्घायु होने की कामना करते हुए गोधन कूटा। गोधन कूटने के दौरान लङकियो, युवतियों और महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाया। मनभावन स्वर लहरियों के बीच लड़कियों, युवतियों और महिलाओं ने “अंवरा कूटीला, भंवरा कूटीला, कूटीला कवन भइया के दुश्मन चार पहर दिन रात” जैसे लोकगीत गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

भाई नमन को बजरी एवं मिठाई खिलाती उन्नति

गोधन कूटने के बाद बहनों ने अपने भाइयों की आरती उतारी तथा टीका लगाया। बहनों ने भाई की हथेली पर साबूत नारियल रखा और माला पहनाया। इसके बाद बहनों ने अपने भाइयों को बजरी एवं मिठाई खिलाया। वही भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर अपने स्नेह का इजहार किया।

Related posts

मध्यप्रदेश:मतदान प्रतिशत बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे पुरस्कृत!मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा किया जा रहा नवाचार।

rktvnews

सारण:छपरा एवं सोनपुर आयोजना क्षेत्र के सुनियोजित विकास पर होगी सार्थक पहल – जिलाधिकारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 सितंबर 25

rktvnews

विधानसभा आम चुनाव-2023- अवैध सामग्री जब्त करने के मामले में नया रिकॉर्ड एक सप्ताह में 70 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त 2018 में पूरी आचार संहिता के दौरान( 65 दिन) हुयी थी 70 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

उत्तराखंड:डेस्टिनेशन वेडिंग पर उत्तरी भारत के 75 से अधिक प्रमुख वेडिंग प्लानर्स के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment