RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सोनाली सिंह ने महादलित टोले में मनाया राजद सुप्रीमो का जन्मदिन, बच्चों संग काटा केक साड़ियों का किया वितरण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)11 जून।राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत गीधा गांव के महादलित टोला में हर्षोल्लास और सामाजिक समर्पण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता और बड़हरा की बेटी के नाम से प्रसिद्ध सोनाली सिंह के नेतृत्व में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जन्म दिवस पर केक काटा गया और महादलित महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण कर जन्मदिन को जनसेवा से जोड़ा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गीधा के महादलित टोला में उपस्थित बच्चों, महिलाओं और स्थानीय लोगों के साथ हुई। सोनाली सिंह दलित बच्चे और बच्चियां के साथ केक काटकर बच्चों को खिलाया और फिर सैकड़ों महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। इस दौरान लालू यादव जिंदाबाद का नारा भी लगाया गया।
चर्चा थी कि इस आयोजन ने सिर्फ एक नेता के जन्मदिन को यादगार बनाया बल्कि समाज के सबसे निचले तबके तक पहुंचकर उन्हें सम्मान देने और उनका मनोबल बढ़ाने का संदेश भी दिया।
इस मौके पर सोनाली सिंह ने कहा माननीय लालू प्रसाद यादव जी मेरे लिए एक पिता तुल्य हैं। आज उनके 78वें जन्मदिन के अवसर पर मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में मुझे महादलित समाज के बीच जाकर उनके साथ यह विशेष दिन मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव जी ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद किया है। आज उन्हीं की प्रेरणा से समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया गया है।
सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, छोटे बच्चे, बच्चियां और स्थानीय गणमान्य लोग इस आयोजन में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर लालू प्रसाद यादव के दीर्घ जीवन और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम के प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा बताया कि केक काटने और साड़ी वितरण के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान इस बात की गवाही दे रही थी कि समाज में समरसता, अपनापन और स्नेह से ही बदलाव संभव है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय महिलाओं, युवाओं और सहयोगियों की अहम भूमिका रही। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता व सकारात्मकता का संदेश छोड़ गया।
इस अवसर पर सोनाली सिंह ने यह भी संकल्प लिया कि भविष्य में भी इसी तरह समाज के वंचित वर्ग के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान निकालना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा ही उनका असली मकसद है, और ऐसे आयोजन उसी दिशा में एक छोटा-सा कदम है।

Related posts

सीसीआई ने हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

rktvnews

राष्ट्रपति ने एमएनआईटी जयपुर के 18वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

धौलपुर कम्बाइंड गैस आधारित विद्युत परियोजना की इकाई- 2 से विद्युत उत्पादन शुरू, बिजली संकट से बचाव एवं रबी सीजन में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए गैस आधारित इकाइयों का संचालन आवश्यक – ऊर्जा राज्य मंत्री

rktvnews

इंदौर:भारत-लैटिन अमेरिका व्यापार संबंधों को नई ऊंचाई देगा इंदौर सम्मेलन।

rktvnews

नारनौल:कोरोना काल में माता-पिता को खो चुके बच्चों को डीसी मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने मिठाई बांटकर दी दीपावली की शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment