RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:मतदाता जागरूकता रैली एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )24 अक्टूबर।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप कार्यक्रम) के अंतर्गत गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय मनीगाछी में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
यह रैली जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें सीडीपीओ मनिगाछी की उपस्थिति रहें।
रैली में आईसीडीएस की महिला पर्यवेक्षिकाएँ, सेविकाएँ एवं आंगनवाड़ी कर्मी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिये।
रैली के माध्यम से आमजन को अपने मताधिकार करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई,जिसमें उपस्थित सभी लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
उन्होंने कहा कि आगामी 06 नवंबर 2025 को होने वाले मतदान में प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
उन्होंने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं सेविकाओं को निर्देश दिया कि वे स्वयं मतदान करे और अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर-घर जाकर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित करें।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी सहित अन्य सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भाजपा भोजपुर द्वारा प्रधानमंत्री के संवाद “मेरा बूथ सबसे मजबूत”का 32 मंडलों में कराया जायेगा प्रसारण।

rktvnews

नैनीताल :शहीद खेमचन्द्र डोरबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट बन रहा रचनात्मक, कमलेश, समीर कुमार और मोहम्मद जैश ने जीते ईनाम।

rktvnews

भोजपुर : असामाजिक तत्वों ने कार मे लगाई आग।

rktvnews

भोजपुर : आंगनबाड़ी संघ शाहपुर की अध्यक्ष बनी गीता पांडे!

rktvnews

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) ने अपना 65वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment