RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सहार प्रखंड में चला विशेष मतदाता जागरूकता अभियान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी भोजपुर  तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सहार प्रखंड में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से कम मतदान वाले बूथ संख्या 276 एवं 277 के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जीविका टीम द्वारा आयोजित किया गया। जीविका दीदियों ने मतदाताओं से मुलाकात कर उन्हें मतदान के महत्व की जानकारी दी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी की अपील की।
अभियान के दौरान जीविका टीम ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया एवं सभी से मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया और लोगों से आग्रह किया कि वे मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

Related posts

कौशल मेला-सह-मेगा युवा कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला एवं निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का माननीय मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा किया गया शुभारंभ, करियर कॉउंसलिंग से जुड़ी कही महत्वपूर्ण बातें।

rktvnews

नारनौल:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस!एडीसी ने तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 31 जनवरी 26

rktvnews

पितृपक्ष मेला के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को यातायात सुविधा के मद्देनजर ऑटो और ई रिक्शा चालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर :तप ,त्याग और ज्ञान ही हमें पशु से अलग करता है:राधा मोहन जी महाराज

rktvnews

मध्यप्रदेश:64 अभ्यर्थियों ने भरे 89 नाम निर्देशन पत्र,अब तक कुल 113 अभ्यर्थियों द्वारा 153 नाम निर्देशन पत्र दाखिल।

rktvnews

Leave a Comment