
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सहार प्रखंड में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से कम मतदान वाले बूथ संख्या 276 एवं 277 के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जीविका टीम द्वारा आयोजित किया गया। जीविका दीदियों ने मतदाताओं से मुलाकात कर उन्हें मतदान के महत्व की जानकारी दी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी की अपील की।
अभियान के दौरान जीविका टीम ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया एवं सभी से मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया और लोगों से आग्रह किया कि वे मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
