RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:64 अभ्यर्थियों ने भरे 89 नाम निर्देशन पत्र,अब तक कुल 113 अभ्यर्थियों द्वारा 153 नाम निर्देशन पत्र दाखिल।

RKTVNEWS /भोपाल (मध्यप्रदेश) 27 मार्च।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज पूरी हुई। 27 मार्च को 64 अभ्यर्थियों ने 89 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं। अधिसूचना जारी होने से 27 मार्च तक कुल 113 अभ्यर्थियों द्वारा 153 नाम निर्देशन पत्र भरे गये हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि 27 मार्च तक लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी में 22 अभ्यर्थी द्वारा 30 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-12 शहडोल(अजजा) में 10 अभ्यर्थी द्वारा 14 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-13 जबलपुर में 22 अभ्यर्थी द्वारा 33 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-14 मंडला (अजजा) में 16 अभ्यर्थी द्वारा 18 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-15 बालाघाट में 19 अभ्यर्थी द्वारा 27 नाम निर्देशन पत्र एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-16 छिन्दवाड़ा में 24 अभ्यर्थी द्वारा 31 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये हैं। नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार, 28 मार्च को होगी।
राजन ने बताया कि पहले चरण के लिये नामांकन भर चुके प्रत्याशी शनिवार, 30 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए शुक्रवार, 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

Related posts

भोजपुर:लायंस क्लब ऑफ आरा अपूर्व के नये सत्र के पदाधिकारियों का हुआ शपथग्रहण।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता टीम इंडिया एवं आयोजन को सफल बनाने में बहुमूल्य योगदान देनेवालों को किया सम्मानित।

rktvnews

रायपुर : रायगढ़ को मिला प्रेस क्लब भवन का तोहफा।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया EVM/VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त,स्मृता कुमारी ने राष्ट्रीय पोषण माह 2025 की शुरुआत की, सभी अधिकारियों को पोषण माह की दिलाई शपथ।

rktvnews

Leave a Comment