RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:प्रेक्षक रूही खान ने किया विभिन्न कोषांगों का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)20 अक्टूबर।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर  87-जाले विधानसभा क्षेत्र की प्रेक्षक रूही खान द्वारा आज समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न निर्वाचन संबंधित कोषांगों का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने सर्व प्रथम मीडिया कोषांग,पोस्टल बैलेट कोषांग आदि कोषांगों का निरीक्षण किये तथा कार्यों के संबंध में जानकारी लिए।
प्रेक्षक 22, 23, 24 और 25 अक्टूबर 2025 को 87-जाले विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेंगे । राजनीतिक पार्टी ,अभ्यर्थी या आम जनता शिकायत दर्ज़ करा सकते हैं। सेक्टर दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक भी करेंगे। संपर्क नंबर/मोबाइल नंबर 8292621532 है।
मीडिया कोषांग के निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने नोडल पदाधिकारी को टेलीविजन में रिकॉर्डिंग करवाने का निर्देश दिए ताकि मीडिया निगरानी की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
उन्होंने पेड न्यूज और सोशल मीडिया की निगरानी पर विशेष पर बल दिए। इस संदर्भ में उपस्थित कर्मियों से विस्तृत जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पेड न्यूज एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रत्याशियों द्वारा प्रचारित सामग्री पर निरंतर कड़ी नजर रखी जाए।
उन्होंने प्रेस कतरन का अवलोकन किये।
मीडिया कोषांग में प्रमुख हिंदी,अंग्रेजी एवं उर्दू समाचार पत्रों का नियमित अवलोकन किया जा रहा है, जिससे पेड न्यूज की पहचान सुनिश्चित हो सके और चुनाव आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन किया जा सके।
समाचार पत्रों में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के खर्च की विवरणी प्रतिदिन व्यय कोषांग को प्रेषित करने की व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया गया है।
इस अवसर पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय, सूचना भवन दरभंगा में संचालित मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी), मीडिया कोषांग एवं पेड न्यूज निगरानी से जुड़े कार्यों की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक द्वारा नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग-सह- जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:फ़रोग-ए-उर्दू सेमिनार व मुशायरा एवं कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में राष्ट्रीय एफपीओ समागम 2025 का शुभारंभ किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अवंतिका गैस एजेंसी तथा फिनिक्स मॉल द्वारा दृष्टिहीन बच्चों के लिए दी गई 50 लाख रुपए की वित्तीय सहायता।

rktvnews

भोजपुर : आग लगने से बाइक के टंकी मे ब्लास्ट! महिला समेत सात झुलसे

rktvnews

सारण:राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान, छपरा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर किया सम्मानित।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल में इफको के नैनो डीएपी (तरल) संयंत्र का लोकार्पण किया

rktvnews

Leave a Comment