RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:संदेश विधानसभा प्रत्याशी राधा चरण साह ने किया सघन जन सम्पर्क।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अक्टूबर। शनिवार को संदेश विधानसभा क्षेत्र के राजग समर्थित जदयू प्रत्याशी राधाचरण साह ने कोईलवर मेंटल अस्पताल , खेल मैदान कोइलवर, पासवान चौक चौकीपुर, पकड़ियाबर, बड़कागांव सहित कई गावो में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने जदयू प्रत्यासी राधाचरण साह का फूल माला से जोरदार स्वागत किया। जगह जगह पर ग्रामीणों के स्वागत से अभिभूत राधा चरण साह ने कहा कि ग्रामीणों का उत्साह और जोश देख कर कहा कि जिस प्रकार का उत्साह समर्थकों एवं ग्रामीणों में देखने को मिल रहा उससे यह प्रतीत हो रहा कि बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगो तक पहुच रहा है।
इन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद एवं सहयोग से बिहार विधान परिषद का सदस्य निर्वाचित हुआ उसे समय से लगातार हर इलाके में हमने विकास कार्य को अंजाम दिया है। आप सबकी सेवा में मैं लगातार सेवक के रूप में कार्य किया हूँ। सन्देश विधानसभा क्षेत्र से हमारा पुराना लगाव रहा है। आप सबका आशीर्वाद लेने मैं आपके बीच आया हूँ। इन्होंने कहा कि जहा एकतरफ बिहार हर क्षेत्र में विकास कर रहा वही सन्देश क्षेत्र जनप्रतिनिधियों के अनदेखी के कारण आज भी पिछड़ा है। अगर मुझे आप सबका आशीर्वाद मिला तो निश्चित रूप से सन्देश विकास के क्षेत्र में पूरे बिहार में आगे रहेगा।। भ्रमण कार्यक्रम में साथ में जयशंकर कुशवाहा प्रखंड अध्यक्ष कोईलवर जदयू, राकेश शर्मा पश्चिमी मंडल प्रभारी कोईलवर भाजपा, विमलेश सिंह जिला प्रवक्ता भाजपा, विशाल श्लोंकी भाजपा नेता, नितीश टाइटन, ब्रजेश यादव, रमेश पासवान, धर्मवीर चंद्रवंशी, राजकुमार चौधरी, सागर सिंह, प्रमिला प्रसाद, सौरभ, सन्नी, प्रीति, खुशी, रोशन, छोटी, कंचन सहित सैकड़ों जनता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

आरा नगर रामलीला समिति द्वारा आयोजित कृष्ण लीला के पांचवें दिन कंस वध,द्रौपदी चिर हरण सरीखे दृश्यों का हुआ मंचन।

rktvnews

उमरिया:“एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा कवच टूटा” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी द्वारा लोक शिकायत के 10 मामलों की सुनवाई कर किया गया समाधान।

rktvnews

दुमका:शिक्षक सम्मान-सह-प्रतिभा अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन।

rktvnews

बिहार सरकार के “मुख्य मंत्री उद्यमी योजना” बेरोजगारी के ह्रास हेतु सराहनीय कदम – रघुपति यादव

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव हेतु मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment